Samsung Galaxy S21 FE से CES 2022 के पहले दिन ही उठा पर्दा; जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

देर से ही सही, लेकिन आखिरकार आज Samsung ने अपने फ़ोन Galaxy S21 FE को लॉन्च कर ही दिया। इस स्मार्टफोन का इंतज़ार काफी समय से था और आज CES 2022 में कंपनी ने इस फ़ोन से पर्दा उठा दिया। ये फ़ोन पिछले साल सामने आये Galaxy S20 FE का सक्सेसर है और इसे फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ पेश किया गया है।

कंपनी की मानें तो, Galaxy S21 FE में फैंस को Galaxy S21 के सभी बेहतरीन फीचरों को एक अच्छे दाम पर देने की कोशिश की गयी है। इस फ़ोन में अच्छी परफॉरमेंस, स्मूथ डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा और कनेक्टिविटी आपको मिलेंगे। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस दिन हम सबके सामने आएगा OnePlus 10 Pro; कंपनी ने साझा की डिटेल

Samsung Galaxy S21 FE कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy S21 FE को CES में लॉन्च किया गया है और विश्व स्तर पर इसकी सेल 11 जनवरी यानि अगले सप्ताह से शुरू होगी। हालांकि भारत में भी ये बहुत जल्दी दस्तक देगा। आपको फ़ोन में चार रंगों के विकल्प- ऑलिव ग्रीन (हरा), लैवेंडर (हल्का बैंगनी), ग्रेफाइट (स्लेटी) और सफ़ेद मिलते हैं। फ़ोन में तीन स्टोरेज विकल्प मौजूद हैं, जिनकी कीमतें 699 यू.एस. डॉलर (लगभग 52,000 रूपए) से शुरू होती हैं।

  • 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल – $699 (लगभग 52,000 रूपए)।
  • 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल –
  • 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल – $769 (लगभग 57,000 रूपए)।

ये पढ़ें: 2022 में भारत के इन 13 शहरों में रहने वालों को सबसे पहले मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy S21 FE: फ़ीचर

इस स्मार्टफोन में भी आपको एक प्रीमियम डिज़ाइन मिलता है। इसके रियर पैनल पर कैमरा सेटअप को भी एक स्टाइलिश लुक दिया गया है। फ़ोन की मोटाई 7.9mm है और इसका वज़न 177 ग्राम है। पिछली तरफ आपको एक दम सादी या कहें कि प्लेन मिलती है, लेकिन इसका फील प्रीमियम है। इसमें आपको मैट फिनिश मिलेगी और ऊपर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा हैं और मॉड्यूल के ठीक बाहर एक LED फ़्लैश है। सामने की तरफ देखने पर इसमें आपको एक 6.4-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है।

इस 5G फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 888 चिपसेट मिलेगा। साथ ही सॉफ्टवेयर साइड पर आपको एंड्राइड 12 के साथ One UI 4.0 है। Samsung Galaxy S21 FE में अंदर 4500mAh की बैटरी है और साथ में 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

अब अगर कैमरा की बात करें तो, इसमें आपको ट्रिपल सेटअप मिलता है। फ़ोन में 12MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस फिट किया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जिसे पंच-होल कटआउट में फिट किया गया है।

इसमें आपको कई सारे शूटिंग मोड भी दिए गए हैं, जिनमें मल्टी-कैमरा रिकॉर्डिंग मोड, नाईट मोड, इत्यादि। इसके अलावा इसमें आपको Samsung की कुछ ऐप्स, bixby असिस्टेंट, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC के साथ Samsung Pay, सिंगल/ड्यूल सिम स्लॉट, USB Type-C ऑडियो जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 15R रिव्यू: क्या ₹47,000 से कम में यही गेमिंग फोन लेना चाहिए?

iQOO 15R कंपनी की लाइनअप में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है। पहले इस जगह पर Neo मॉडल होते थे, लेकिन इस साल iQOO ने मुख्य iQOO 15 के साथ R ब्रांडिंग पेश की है, जिसे एक ज़्यादा सुलभ विकल्प के रूप में रखा गया है, जबकि सीरीज़ की मूल सोच अब भी वही है। …

ImageSamsung Galaxy S21 FE के कई फ़ीचर Geekbench पर नज़र आये; 8 सितम्बर को दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy S20 FE के सक्सेसर Galaxy S21 FE के लॉन्च की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि इसे Galaxy Unpacked इवेंट में 11 अगस्त को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कंपनी ने दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 लॉन्च किये। …

ImageSamsung Galaxy S21 FE रिव्यु: थोड़ी महंगी कीमत में, लेकिन लगभग परफेक्ट स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S21 FE रिव्यु समरी: सम्पादक द्वारा रेटिंग: 3.85/5 क्यों खरीदें क्यों ना खरीदें डिज़ाइन डिस्पले परफॉरमेंस सॉफ्टवेयर कैमरा बैटरी Samsung Galaxy S21 FE भारत में कंपनी का इस साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। ये स्मार्टफोन Galaxy S21 सीरीज़ के सबसे किफ़ायती फ़ोन के नाम पर पिछले साल से ही सुर्खियां बटोर रहा …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageSamsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.