Samsung एक फ्लैगशिप चिपसेट के साथ फिर से लॉन्च कर रहा है ये 2 साल पुराना फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां एक तरफ Samsung के फैन नए FE एडिशन Galaxy S23 FE का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीँ एक अनोखी खबर सामने आ रही है। सामने आयी ताज़ा रिपोर्ट कहती हैं कि Samsung एक बार फिर Galaxy S21 FE को जुलाई 2023 में लॉन्च कर सकता है और आसार हैं कि इस बार ये 1.5 साल पुराना फ़ोन Snapdragon 888 के साथ आएगा।

टिपस्टर अभिषेक यादव और तरुण वत्स ने इस बात की पुष्टि की है कि Samsung Galaxy S21 FE को इस बार ओक्टा कोर Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जायेगा। इससे पहले ये स्मार्टफोन भारत में जनवरी 2022 में Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा इन्होंने ये भी बताया है कि इस स्मार्टफोन में 256GB की स्टोरेज होगी और इस नए चिपसेट के साथ इसे लगभग 40,000 रूपए की कीमत में भारत उतारा जा सकता है। चिपसेट के अलावा इसके बाकी स्पेसिफिकेशन वही होंगे।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S23 FE की पहली तस्वीरें सामने आयीं

Samsung Galaxy S21 FE स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें कि Galaxy S21 FE एक प्रीमियम डिज़ाइन के साथ मिलता है। इसमें 6.4-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। अब तक भारत में फ़ोन Exynos 2100 के साथ उपलब्ध था, लेकिन ये नया वैरिएंट ओक्टा कोर Snapdragon 888 के साथ आएगा। इसके आल्वा फ़ोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

इस स्मार्टफोन में 12MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस मौजूद है और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है, जिसे पंच-होल कटआउट में फिट किया गया है।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक

इस नए FE एडिशन के साथ कंपनी मिड-रेंज में फ़ोन खरीदने वालों को आकर्षित कर सकती है। इसके अलावा सैमसंग जुलाई के अंत में अपने नए Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को भी पेश करने वाली है। साथ ही नया Galaxy S23 FE भी चर्चा में है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.