2024 तक आ सकता है Galaxy S24 Ultra, नए टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

1 फरवरी को Samsung के होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में Samsung अपने Galaxy S23 परिवार के साथ अपने फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra का खुलासा कर सकती है। हालांकि, अभी इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है, परन्तु हमें इसके साथ एक और अफवाह सुनने को मिली है। अफवाह Samsung Galaxy S24 Ultra के सम्बन्ध में है। अफवाह के मुताबिक Samsung साल 2024 तक Galaxy S23 Ultra के सक्सेसर के रूप में Samsung Galaxy S24 Ultra को लॉन्च कर सकता है।

यह भी पढ़े :- Jio 5G: किन स्मार्टफोनों में मिलेगा नेटवर्क, कब होगा आपके शहर में शुरू, जानें 5G Network से जुड़े सभी सवाल जवाब

पॉपुलर लीकस्टर Ice Universe के अनुसार Galaxy S24 Ultra में इस्तेमाल होने वाला टेलीफ़ोटो सेंसर, इसे इसके प्रेडेसर से बेहतर बनाएगा। लीकस्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह Samsung Galaxy S24 Ultra में कौन सा टेलीफ़ोटो सेंसर होगा। हालाँकि, इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि Samsung मोबाइल्स में मिलने वाले टेलीफ़ोटो सेंसर में से किसी एक सेंसर पेरिस्कोप ज़ूम या 3x ज़ूम सेंसर को हटाया जा सकता है। फिलहाल, अभी तक कंपनी ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra फीचर्स (RUMORED)

दूसरी ओर, S24 Ultra का कैमरा Galaxy S23 Ultra के जैसा ही होगा या फिर यह थोड़े बहुत बदलाव के साथ भी आ सकता है। लीकस्टर Ice Universe ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि Samsung Galaxy S23 Ultra में भी अपने प्रेडेसर Samsung Galaxy S22 Ultra के जैसे ही ज़ूमिंग हार्डवेयर हो सकता है, साथ ही इसमें बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए बेहतर “AI algorithms” होने की भी सम्भावना है।

खबरों से पता चला है कि Galaxy S23 Ultra हमें बेहतर ज़ूम फीचर के साथ मिल सकता है, वहीं इसका सक्सेसर Galaxy S24 Ultra एक साल के बाद (2024) कई नए और अलग फीचर्स के साथ देखने को मिल सकता हैं। मेन कैमरे की बात की जाये तो Samsung Galaxy S23 Ultra में हमें 200MP का मेन सेंसर मिलेगा, जो हमें थोड़े बहुत बदलाव के साथ Samsung Galaxy S24 Ultra में भी देखने को मिल सकता है।

हालाँकि, अभी तक कम्पनी ने अपनी तरफ से किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। देखना होगा की इन खबरों में कितनी सच्चाई है, जिसके लिए हमें फोन के लॉन्च तक इंतज़ार करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:- जनवरी में लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy F14 सीरीज़

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageSamsung ने किया अपनी आगामी Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट का खुलासा, 1 फरवरी को दस्तक देगा फोन

टेक जाइंट Samsung ने अपनी कोलंबिया वेबसाइट के माध्यम से खुलासा किया है कि कंपनी अपने Samsung Galaxy S23 सीरीज़ को इस साल 1 फरवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक तस्वीर के माध्यम से Galaxy S23 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। इसके अलावा, लीक तस्वीर में नए कैमरा डिज़ाइन के सम्बन्ध …

Imageलीक हुई Samsung Galaxy S23 की प्रमोशनल तस्वीरें सामने आई यह खबरें, जानिए यहाँ

The Samsung Galaxy S23 अगले साल की 1 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की प्रमोशनल तस्वीरें हमारे सामने आ गयी हैं। लीक तस्वीरों में Samsung Galaxy S23 के संबंध में कुछ अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इनमें Samsung Galaxy S23 Ultra के कलर और डिज़ाइन की …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.