Samsung Galaxy S25 Edge का पहला हैंड्स-ऑन वीडियो लीक, डिज़ाइन देखकर दंग रह जाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च से पहले, इसका एक हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फ़ोन को पूरी तरह से दुनिया के सामने रख दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशनो को देखा जा सकता है। इस वीडियो में Galaxy S25 Edge की तुलना Galaxy Z Fold 6 से की गई है, जिससे इसके स्लिम प्रोफाइल ने सबको चौंका दिया है।

अल्ट्रा-स्लिम Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge

लीक हुए वीडियो के अनुसार, Galaxy S25 Edge की मोटाई मात्र 5.84 mm है, जिसके साथ ये सैमसंग के सबसे पतले फोनों में से एक है। इसका डाइमेंशन 158.2 x 75.5 x 5.84 mm है। फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक है, जो काफी प्रीमियम लुक देता है। कैमरा बंप हल्का सा उभरा हुआ है, जिससे ये थोड़ा उठा हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो में फ़ोन को Galaxy Z Fold 6 की तुलना में हर एंगल से दिखाया गया है, लेकिन अब इस यूट्यूबर ने इस वीडियो को हटा दिया है (शायद सैमसंग के कहने पर)। लेकिन इस वीडियो से इस फ़ोन की कई तस्वीरें फिर भी लीक हो चुकी हैं।

Galaxy S25 Edge (5.84 mm), Z Fold6 (5.6 mm) की तुलना में थोड़ा ही मोटा है और थोड़ा लम्बा (153.2 mm)भी। लम्बाई व चौड़ाई के मामले में ये Galaxy S25 Plus जैसा होगा। S25 Plus की ऊंचाई 158.4 mm और चौड़ाई 75.8 mm है, वहीँ S25 Edge की ऊंचाई व चौड़ाई 158.2 mm और 77.5 mm है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि S25 Edge में भी S25 Plus की तरह लगभग 6.7 इंच की डिस्प्ले आ सकती है।

Galaxy S25 Edge के कैमरा सेटअप की जानकारी लीक

Galaxy S25 Edge में 200 MP का मुख्य सेंसर मिलेगा, जो 4K रेज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके साथ 10 या 12 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी रियर पैनल पर मिल सकता है, जो 3.3K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट पर भी 12 MP का सेल्फी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आने के आसार हैं।

Galaxy S25 Edge अन्य स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Samsung Galaxy S25 Edge

ये डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें Adreno 830 GPU मिलेगा। साथ में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज आएगी। इसमें 512GB वेरिएंट भी मिल सकता है। इसके अलावा इस स्लिम फ़ोन में 4,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge के मई 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च की तारीख़ नज़दीक आते आते इसके बारे में और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है, जो हम आपको यहीं देते रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageSamsung Galaxy S25 Edge में होगा 200MP का कैमरा, लीक हुई और भी जानकारी

Samsung ने पिछले महीने अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोनों को लॉन्च किया और एक नए सदस्य Galaxy S25 Edge को शोकेस किया। पहले इसके कई लीक “Slim” के नाम आ रहे थे, जिन पर विराम लगाते हुए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके नाम – Galaxy S25 Edge से …

Imageक्या 13 मई को लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy S25 Edge? सामने आयी बड़ी जानकारी

Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट के समय से ही Galaxy S25 Edge को लेकर स्मार्टफोन बाज़ार में काफी उत्सुकता है। हालांकि तभी से अब तक इस स्मार्टफोन की कई लीक सामने आ चुकी हैं। लेकिन आज इस स्मार्टफोन का लॉन्च पोस्टर इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिससे इसकी लॉन्च डेट भी शामिल है। टिप्स्टर …

Discuss

Be the first to leave a comment.