Samsung Galaxy S25 Edge में होगा 200MP का कैमरा, लीक हुई और भी जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने पिछले महीने अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोनों को लॉन्च किया और एक नए सदस्य Galaxy S25 Edge को शोकेस किया। पहले इसके कई लीक “Slim” के नाम आ रहे थे, जिन पर विराम लगाते हुए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके नाम – Galaxy S25 Edge से पर्दा उठाया। हाल ही में इस फ़ोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आयी हैं, जो काफी दिलचस्प हैं।

ये नयी लीक प्रचलित टिपस्टर Steve H.McFly (@OnLeaks) और Ice Universe द्वारा सामने आयीं हैं। इन्होने इस फ़ोन के माप (डायमेंशन) और कैमरा के बारे में जानकारी दी हैं।

Galaxy S25 Edge के कैमरा डिटेल लीक

इन लीक रिपोर्टों के अनुसार, नए Galaxy S25 Edge में 200MP का ISOCELL HP2 सेंसर मिलेगा, जो Galaxy S25 Ultra में भी है। इसके अलावा, सेकेंडरी कैमरा 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा, जो S25 और S25+ से लिया गया है। इन नए लक्स के अनुसार ये फ़ोन मात्र 5.84mm का होगा और इसे देखते हुए ये कैमरा यहां मिलना काफी अच्छा है। हालांकि टेलीफ़ोटो लेंस का न होना, फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है।

इन लीक्स के अनुसार, ये फ़ोन 158.2 x 75.5 x 5.84 mm का होगा, जिसके साथ ये Samsung के सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। ये पहले अनुमानित 6.4mm से भी और ज्यादा पतला होगा। हालांकि, इसकी 3,900mAh बैटरी का साइज़ कुछ यूज़र्स को कम लग सकता है।

Galaxy S25 Edge में भी बाकी S25 सीरीज़ फोनों की तरह Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट आने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 12GB RAM और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर मिल सकते हैं।

Galaxy S25 Edge कब लॉन्च होगा ?

हालांकि अभी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स के अनुसार, Galaxy S25 Edge मई 2025 में लॉन्च हो सकता है। Samsung इस फोन से जुड़ी और जानकारियां मार्च 2025 में होने वाले Mobile World Congress (MWC) में शेयर कर सकता है। यानी, आने वाले महीनों में इस फ़ोन से जुड़े और भी मज़ेदार अपडेट्स आपको मिलते रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageSamsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख कन्फर्म, 200MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च

Samsung जल्द ही भारत में अपना Galaxy S सीरीज का सबसे स्लिम फोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और काफी समय से इसके लॉन्च की तारीख को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy S25 Edge …

Discuss

Be the first to leave a comment.