Samsung Galaxy S25 सीरीज़ के लिए Exynos चिप बनाने में आयी बड़ी चुनौती, अब Galaxy S25 फोनों में मिलेगी कौन सी चिप ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung फरवरी में अपनी नयी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज़ लेकर आने वाला है। खबर तो ये थी कि हर बार से अलग इस बार Samsung सभी फोनों में Exynos चिप देगा, लेकिन अब बेस और Plus मॉडल में Samsung का नया Exynos 2500 चिप आने के आसार हैं और Ultra मॉडल को कंपनी Snapdragon 8 Elite के साथ पावर करेगी। दरअसल, खबर ये है की Galaxy S25 और S25 Plus के लिए भरपूर मात्रा में Exynos 2500 चिप बनाने में कंपनी को समस्या आ रही है और कंपनी इसका जो कारण दे रही है, वो भी काफी विचित्र है, आइये जानते हैं कैसे। 

ये पढ़ें: Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

दरअसल, खबरें ये हैं कि Samsung को इस नए चिप की प्रोडक्शन में चुनौतियाँ आ रही हैं। सामने आयी नई इंडस्ट्री रिपोर्टों की मानें तो, दक्षिण कोरिया में कर्मचारी के लिए एक हफ्ते में 52 घंटे तक काम करने सीमा है और इस सीमा के चलते कंपनी आने टाइम लिमिटे में इस चिप के प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं कर पा रही है। 

Galaxy S25 सीरीज़ में कौन से चिपसेट होंगे

Samsung पहले अपने नए चिप Exynos 2500 के साथ ही इस नयी सीरीज़ को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में था, लेकिन अब कंपनी ने Galaxy S25 Ultra के लिए नए Snapdragon 8 Elite को चुनने का निर्णय लिया है। इससे यह साफ होता है कि नए Exynos चिप की परफॉरमेंस 2025 में आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के लिए अपेक्षा पर खरा नहीं उतरा। हालांकि फिर भी बेस और Plus मॉडल में यही देखने को मिल सकता है और इसका भी एक ख़ास कारण है। 

दक्षिण कोरिया में एक कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन तक आठ घंटों तक काम करने के अलावा 12 घंटे का ओवरटाइम भी कर सकता है। हमारा कहने का मतलब है कि वहाँ कर्मचारी के लिए 52 घंटे के कार्य-सप्ताह का नियम है, जो Samsung की Exynos बनाने वाली टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बाधा बन गया है। इस सीमा के कारण सैमसंग के इंजीनियरों को इस चिप का विकास करने के अलग अलग चरणों के दौरान काम रोकना पड़ रहा है, जिससे काम अधूरे रह जाते हैं।

लेकिन ऐसे में Galaxy S25 सीरीज़ में कौन से चिपसेट होंगे ?

रिपोर्टों के अनुसार केवल Galaxy S25 Ultra में ही Snapdragon 8 Elite होगा, क्योंकि इसकी लागत लगभग $200 है, जो अन्य मॉडलों के लिए काफी ज़्यादा है। वहीँ Galaxy S25 और Galaxy S25+ में Exynos 2500 या Dimensity 9400 हो सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageGeekbench पर दिखा Samsung Galaxy S25 Ultra का US वेरिएंट: Apple A18 Pro को पछाड़ते हुए दिखा शानदार स्कोर

Samsung Galaxy S25 Ultra 2025 में जनवरी में लॉन्च होता नज़र आ सकता है। फ़ोन के आने में अभी लगभग तीन से चार महीने का समय है, लेकिन इससे जुड़ी ख़बरें (अफवाहें / लीक ) थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हम इस नयी Galaxy S25 सीरीज़ में आने वाले चिपसेट के बारे में …

ImageSnapdragon 8 Gen 3 लॉन्च – अब एंड्राइड फोनों में मिलेंगे और भी बेहतर फ़ीचर

Google और Apple के इस साल के नए फ्लैगशिप प्रोसेसरों के बाद, अब Qualcomm इन दोनों को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Qualcomm ने अपने पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 के सक्सेसर और नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 को हवाई में चल रहे Qualcomm Summit में लॉन्च कर …

ImageSamsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर डील?

त्योहारों से पहले स्मार्टफोन मार्केट गर्म हो चुका है। पहले iPhone 17 सीरीज़, फिर Oppo F31 सीरीज़ और अब Samsung ने भी अपना नया Fan Edition Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन Samsung Galaxy S25 सीरीज़ का किफायती वर्ज़न कहा जा सकता है। वहीँ Apple भी पहले ही साल की …

ImageGalaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर ज़बरदस्त हलचल मची हुई है। इसी चर्चा के बीच कंपनी ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यानि अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते थे, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने …

Discuss

Be the first to leave a comment.