Galaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर ज़बरदस्त हलचल मची हुई है। इसी चर्चा के बीच कंपनी ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यानि अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते थे, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अब यह शानदार फोन लगभग ₹20,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Smartphone Prices फिर बढ़े, जानिए क्यों OnePlus, Realme और iQOO के नए फोन्स होंगे महंगे

अब इतने में खरीद सकते हैं Galaxy S25

Samsung Galaxy S25 को साल 2025 की शुरुआत में ₹80,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Amazon India पर यह फोन सिर्फ ₹63,690 रुपये में उपलब्ध है। यानि करीब ₹17,000 की सीधी बचत। इतना ही नहीं, अगर आप Federal Bank क्रेडिट कार्डI के ज़रिए खरीदारी करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹3,000 का डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत ₹60,690 रुपये तक पहुंच जाती है।

इसके अलावा, Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी चालू है, जिसमें आपको पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से ₹44,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। यानि सही एक्सचेंज के साथ ये प्रीमियम फोन मिड-रेंज वाली कीमत पर आपकी जेब में आ सकता है।

Galaxy S25 cameras

Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.2-इंच फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite for Galaxy (3nm)
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • फ्रंट कैमरा: 12MP
  • बैटरी: 4000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित One UI 7
  • रेटिंग: IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस

ये भी पढ़ें: Galaxy S26 Plus की धमाकेदार वापसी – लॉन्च से पहले कैमरा और बैटरी लीक

अब सबकी नज़र Galaxy S26 पर

इसी बीच Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर लगातार नए लीक सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसका Pro वेरिएंट रद्द कर दिया है और अब थोड़ा मोटा लेकिन ज़्यादा स्टेबल डिज़ाइन तैयार किया जा रहा है। फोन में 6.3-इंच फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट, और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 सीरीज़ जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है। ऐसे में Galaxy S25 पर यह प्राइस कट कंपनी की रणनीति का हिस्सा लगता है, ताकि नए मॉडल से पहले पुराना फ्लैगशिप ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स तक पहुंच सके।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, अब इतने सस्ते में मिलेगा बेस्ट फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra offer – साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series प्रीमियम स्मार्टफोनों की सूची में सबसे ऊपर है। इस सीरीज़ के Samsung Galaxy S25 Ultra को “बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2025” (Best Flagship Smartphone 2025) भी माना जाता है। लोगों को ये फोन अलग अलग कारणों से पसंद है, …

ImageLeak में खुलासा: क्यों Galaxy S26 Ultra की बैटरी पर सबसे ज़्यादा चर्चा है?

Samsung के Galaxy S-सीरीज़ के Ultra मॉडल फैंस कई सालों से एक ही शिकायत करते आए हैं। लोग कहते हैं कि कैमरा बदल जाता है, डिज़ाइन बदल जाता है, लेकिन बैटरी हमेशा वही रहती है। सच भी है। अब जब चीनी ब्रैंड्स 8,000mAh तक की silicon-carbon battery technology दिखा रहे हैं, तब इतने बड़े फोन …

ImageSamsung Galaxy S26 लेने का बना रहे हैं प्लान? कीमतों को लेकर आई बड़ी राहत की खबर

Samsung साल 2026 में अपने कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Galaxy S26 सीरीज़ के अलावा Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल हैं। अब इन अपकमिंग फोनों को लेकर कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अहम फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra कुछ अलग करने वाला है? लॉन्च से पहले रंगों ने दिया बड़ा संकेत

Samsung के Ultra फोन हमेशा से “safe premium” की पहचान रहे हैं। लेकिन Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक सामने आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार Samsung सिर्फ नया फोन नहीं, अपनी पहचान में भी बदलाव करने जा रहा है। लॉन्च जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे Galaxy S26 …

Discuss

Be the first to leave a comment.