Samsung Galaxy S26 लेने का बना रहे हैं प्लान? कीमतों को लेकर आई बड़ी राहत की खबर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung साल 2026 में अपने कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Galaxy S26 सीरीज़ के अलावा Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल हैं। अब इन अपकमिंग फोनों को लेकर कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अहम फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज़ की कीमतों में इजाफा नहीं किया जाएगा। यह ऐसे समय में सामने आया है, जब RAM की वैश्विक कमी के चलते कई कंपनियां अपने स्मार्टफोनों की कीमतें बढ़ा रही हैं। बताया जा रहा है कि Samsung बाज़ार में अपनी पकड़ बनाए रखने और बिक्री को स्थिर रखने के लिए कीमतें कंट्रोल में रखना चाहती है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S26 सीरीज़ को 25 फरवरी 2026 को San Francisco में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज़ में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। फोन की बिक्री मार्च 2026 से शुरू हो सकती है, जो पहले सामने आई जनवरी लॉन्च की रिपोर्ट्स से अलग है।

ये भी पढ़ें: New Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

Galaxy S26 सीरीज़ के संभावित फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो Galaxy S25 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। वहीं Galaxy S26+ में कैमरा से जुड़े कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं, जिसमें 3x zoom HDR शूटिंग सपोर्ट शामिल बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra को सभी बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Galaxy S26 और S26+ के कुछ वेरिएंट्स में Exynos 2600 चिपसेट मिलने की भी संभावना है। Samsung पहले भी अलग-अलग रीजन में अलग प्रोसेसर का इस्तेमाल करती रही है।

Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 होंगे हल्के

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 का वज़न करीब 200 ग्राम हो सकता है, जो मौजूदा Fold 7 से करीब 15 ग्राम हल्का होगा। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं Galaxy Z Flip 8 भी अपने पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 38 ग्राम हल्का हो सकता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

ग्राहकों के लिए क्या मायने रखता है यह अपडेट

अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो Samsung यूज़र्स को बिना कीमत बढ़ाए बेहतर बैटरी, हल्का डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस मिल सकती है। खासतौर पर Galaxy S26 सीरीज उन ग्राहकों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है, जो फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं लेकिन बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra कुछ अलग करने वाला है? लॉन्च से पहले रंगों ने दिया बड़ा संकेत

Samsung के Ultra फोन हमेशा से “safe premium” की पहचान रहे हैं। लेकिन Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक सामने आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार Samsung सिर्फ नया फोन नहीं, अपनी पहचान में भी बदलाव करने जा रहा है। लॉन्च जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे Galaxy S26 …

ImageRepublic Day Sale 2026: iPhone, OnePlus, TV पर सबसे बड़ी छूट

अगर आप नया फोन लेने का प्लान बना रहे थे, तो अब रुकने की कोई वजह नहीं है। Amazon की Great Indian Republic Day Sale 2026 कल यानि 16 जनवरी से शुरू हो रही है, और इस बार सिर्फ बजट ही नहीं, प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है। iPhone …

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.