Galaxy S26 Plus की धमाकेदार वापसी – लॉन्च से पहले कैमरा और बैटरी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की अगली फ्लैगशिप लाइन-अप, Galaxy S26 सीरीज़, में काफी हलचल रही। पहले खबर ये थी कि इस सीरीज़ में अब Plus की जगह Edge लेने वाला है, लेकिन अब फिर से वापसी Galaxy S26 Plus के साथ लॉन्च होगी। कंपनी ने Galaxy S26 Edge को रद्द कर दिया है। वजह रही slim फोनों की गिरती बिक्री, जैसे iPhone Air और Galaxy S25 Edge। अब Samsung की इस सीरीज़ में तीन वेरिएंट (S26, S26 Plus और S26 Ultra) ही आएंगे।

कैमरा सेटअप: नया 50MP सेंसर, लेकिन एक छोटी कमी

Galaxy S26 और S26 Plus में नया 50MP प्राइमरी कैमरा (ISOCELL S5KGNG), 12MP टेलीफ़ोटो (ISOCELL S5K3LD) और वही पुराना 12MP Sony IMX564 अल्ट्रा वाइड सेंसर रहेगा।

Samsung ने 10MP टेलीफ़ोटो सेंसर को हटाकर 12MP किया है ताकि सभी सेकेंडरी कैमरों का रेज़ॉल्यूशन एक जैसा रहे। इससे यूज़र्स को एक नए कैमरा सेटअप का अनुभव भी मिलेगा, भले ही अल्ट्रा वाइड वही पुराना हो।

वीडियो और बैटरी में बेहतर प्रदर्शन

दोनों फोनों अब मिलेगा Samsung का नया Advanced Professional Video (APV) codec, जिससे यूज़र्स 4K 60FPS वीडियो दोनों फ्रंट और रियर कैमरों से शूट कर पाएंगे।

बैटरी भी प्रभावशाली है। बताया जा रहा है कि Galaxy S26 में 4300mAh, और S26 Plus में 4900mAh की बैटरी मिलेगी। ये इनके स्लिम डिज़ाइन बावजूद ठीक हैं।

प्रोसेसर में दो अलग रास्ते

Samsung अपनी ड्यूल-चिप रणनीति को ही जारी रखेगा।

  • Global वेरिएंट्स में मिलेगा 2nm Exynos 2600, जिसमें नया APV codec सपोर्ट मौजूद रहेगा।
  • वहीं अमेरिका और कुछ अन्य बाज़ारों के लिए आएगा 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 “for Galaxy”, जो ज़्यादा तेज़ और एफिशिएंट होगा।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy Unpacked इवेंट को San Francisco में जनवरी 2026 के आखिर में आयोजित कर सकता है, और बिक्री फरवरी के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है।

वहीँ Ultra मॉडल की कीमत बढ़ सकती है, जबकि S26 और S26 Plus को लगभग उसी सेगमेंट में रखा जाएगा।

Galaxy S26 सीरीज़ से जुड़ी अब तक की अहम बातें

  • Edge मॉडल हुआ बंद, Plus की वापसी
  • नया 50MP मुख्य सेंसर और 12MP टेलीफोटो अपग्रेड
  • 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट
  • बैटरी: 4300mAh (S26) और 4900mAh (S26 Plus)
  • Exynos 2600 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 – दो अलग चिपसेट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.