तीन बार फोल्ड होने वाला Samsung Galaxy Trifold जल्द करेगा एंट्री, जानें कहां दिखेगी पहली ऑफिशियल झलक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Trifold स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने के बहुत करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन को कंपनी इस महीने Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC) summit में पेश कर सकती है। यानि, जल्द ही हम देखेंगे दुनिया का पहला triple folding smartphone, जिसे लेकर सैमसंग महीनों से चर्चा में है।

यह वही फोन है जिसका लॉन्च पिछले महीने टल गया था। अब ऐसा लग रहा है कि सैमसंग इस प्रीमियम इवेंट में अपने फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और इनोवेशन का जलवा दिखाने जा रहा है। हालांकि, ये फोन किसी के हाथ में नहीं होगा। इसे ग्लास डिस्प्ले शोकेस में रखा जाएगा ताकि दुनिया उसकी झलक देख सके। लेकिन यहां से हमें इसका पहला ऑफिशियल लुक मिल जायेगा।

Samsung Galaxy Trifold में क्या होगा खास?

लीक्स बताते हैं कि Samsung Galaxy Trifold में 10-इंच OLED इनर डिस्प्ले दिया जाएगा, जो तीन हिस्सों में फोल्ड होगा। इसका आउटर डिस्प्ले 6.5-इंच का होगा। यानि टैबलेट साइज़ स्क्रीन आपकी जेब में फिट हो जाएगी।

फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देगा। वहीं कैमरे के लिए कंपनी 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप तैयार कर रही है। इसके अलावा, इसकी बैटरी तीन हिस्सों में डिवाइड होगी ताकि फोल्डेबल बॉडी में पावर की कमी न रहे।

लॉन्च और कीमत

सैमसंग ने 2019 में पहला foldable phone Galaxy Fold लॉन्च करके ट्रेंड सेट किया था। लेकिन अब Huawei Mate XTs जैसी डिवाइसों से मुकाबला करने के लिए कंपनी फिर से मैदान में उतर रही है।

Galaxy Trifold की कीमत करीब $3,000 (लगभग ₹2.64 लाख) बताई जा रही है। पहले माना जा रहा था कि ये सिर्फ China और South Korea में ही लॉन्च होगा, लेकिन अब इसके ग्लोबल रिलीज़ की संभावना भी बढ़ गई है।

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो ये फोन जल्द ही टेक वर्ल्ड में “next big thing” साबित होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.