Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कौन सा फ्लिप आपके लिए बेहतर ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इसमें कोई दोराहे नहीं हैं, कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी Samsung ही है, लेकिन अब इस बाज़ार में प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है। अभी Samsung ने अपने Unpacked इवेंट में Fold 5 के साथ Galaxy Z Flip 5 को भी पेश किया है और ये भी अच्छे फोल्डेबल स्मार्टफोनों की लिस्ट में अब शामिल है। लेकिन अब Oppo और Motorola जैसी कंपनियां भी अपने क्लैमशैल फोल्डेबल फोनों को बाज़ार में उतार रही हैं तो ज़ाहिर है कि प्रतियोगिता बढ़ने वाली है। हालांकि बेस्ट क्लैमशेल फ़ोन की बात करें तो, नए Flip 5 का सबसे बड़ा प्रतियोगी अब भी इसी का प्रीडिसेस्सर Galaxy Z Flip 4 है। अगर इन दोनों की तुलना करें, तो इस नए फ्लिप में आपको कई बेहतरीन अपग्रेड मिलें हैं, जैसे चिपसेट, बड़ी कवर डिस्प्ले, इत्यादि।

तो आइये जानते हैं कि दोनों फ्लिप फोनों Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4 में से कौन सा बेहतर है ?

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Z Flip 4: कीमतें

Samsung Galaxy Z Flip 5

  • 256GB मॉडल – 99,999 रुपए
  • 512GB मॉडल – 1,09,999 रुपए

Samsung Galaxy Z Flip 4

  • 128GB मॉडल – 89,999 रुपए
  • 256GB मॉडल – 94,999 रुपए
  • 512GB मॉडल – 98,999 रुपए

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: डिज़ाइन

Samsung ने अपने नए Flip फ़ोन Galaxy Z Flip 5 के डिज़ाइन में दो सबसे बड़े बदलाव या कह सकते हैं कि सुधार किये हैं। Flip 5 से उस गैप या जगह को ख़त्म कर दिया गया है, जो फोल्ड करने पर दोनों तरफ से स्क्रीन के बीच आती थी। इस बार कंपनी ने वॉटरड्रॉप हिन्ज का इस्तेमाल किया है, जिससे ये पूरी तरह से बंद हो पाता है उस कोने से अब इसकी मोटाई भी कम हो गयी है। साथ ही इस हिन्ज के साथ अब फ़ोन को खोलने में और भी कम मेहनत लगेगी।

इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा बदलाव है, इसकी कवर स्क्रीन। Flip 4 में जहां 1.9-इंच की कवर डिस्प्ले है, वहीँ Flip 5 में 3.4-इंच की कवर डिस्प्ले दी गयी है। अब तक जहां आप फ्लिप फ़ोन पर नोटिफिकेशन चेक करते या कॉल उठाते थे। अब वहीँ Z Flip 5 की कवर डिस्प्ले से आप वो सभी काम कर सकेंगे, जो मेन स्क्रीन से करते हैं।

ये स्मार्टफोन पिछले साल के फ्लिप से थोड़ा पतला भी है। हालांकि इसे बनाने के लिए भी कंपनी ने आर्मर एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया है। साथ ही सैमसंग की मानें तो फ़ोन को बनाने के लिए अधिकतर रीसायकल मटेरियल ही लिया गया है।

Flip 5 के रियर पैनल पर आपको दो रियर कैमरा मिलते हैं, हालांकि इस बार इनकी जगह थोड़ी बदल गयी है। इसके अलावा रियर पैनल ग्लास का बना है, जिस पर मैट फिनिश है। और बाकी ग्लास फिनिश है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: डिस्प्ले

Samsung Z Flip 5 में बाहर की तरफ 3.4-इंच की फ्लेक्स विंडो या डिस्प्ले है और Flip 4 से तुलना करें तो, ये स्क्रीन 278% बड़ी है। हालांकि इस AMOLED स्क्रीन को केवल HD रेज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ यहां दिया गया है। इसके अलावा डिस्प्ले में यहां दोनों स्मार्टफोनों में कोई ख़ास अंतर नहीं है। दोनों में मुख्य स्क्रीन 6.7-इंच की ही है। दोनों आपको 2640×1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेंगी। हालांकि इस बार नए फ्लिप 5 में बेज़ेल थोड़े और पतले किये गए हैं, जिससे आपके कंटेंट स्ट्रीमिंग या गेमिंग का अनुभव हुए बेहतर हो सकेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कैमरा

कैमरा में सैमसंग ने कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल Flip 4 में दो 12MP के रियर कैमरे आये थे और वही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप Flip 5 में भी लाया गया है। इनमें प्राइमरी 12MP का कैमरा f/1.8 अपर्चर, ड्यूल पिक्सल PDAF ऑटोफोकस और OIS के साथ आएगा और दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोनों में सेल्फी के लिए भी 10MP के कैमरे का ही इस्तेमाल किया गया है।

कैमरा हार्डवेयर में बदलाव नहीं है, फिर भी Flip 5 से ही बेहतर तस्वीरें आएँगी, क्योंकि कंपनी ने यहां कैमरा सॉफ्टवेयर पर काम किया है और नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ भी कैमरा प्रोसेसिंग थोड़ी और बेहतर होगी।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Flip 4: परफॉरमेंस

परफॉरमेंस के मामले में यहां Flip 5 ही आगे है, क्योंकि Galaxy Z Flip 5 में नवीनतम फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 है और Flip 4 के Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के मुकाबले में ये काफी तेज़ है। साथ ही इसमें GPU की परफॉरमेंस भी बढ़ी है और स्टोरेज भी UFS 4.0 है। हालांकि स्टोरेज विकल्प आपको दोनों में 512GB तक के मिलेंगे और दोनों में रैम 8GB की ही है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: बैटरी

बैटरी के मामले में भी सैमसंग ने यहां ग्राहकों को कुछ ख़ास नहीं दिया। दोनों Flip फोनों में 3700mAh की ही बैटरी है। हालांकि Flip 5 का चिपसेट थोड़ा ज़्यादा पावर एफिशिएंट है और इसीलिए इसमें आपको बैटरी परफॉरमेंस थोड़ी बेहतर मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart ने दाम ऐसे गिराए कि iPhone 16 Pro Max बना ‘ड्रीम डील’

हर साल फेस्टिव सीज़न में iPhone के दाम गिरते ही चर्चाएं तेज हो जाती हैं। लोग महीनों से इंतज़ार करते हैं कि कब सही कीमत पर अपना iPhone का सपना सच किया जाये। इस बार Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival, दोनों ही ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर best iPhone deals देखने को …

ImageSamsung के फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर देने के लिए आ रहा है Oppo Find N3

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए और आज Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये खबर अपने Twitter अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा जारी की है, जिसमें …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageSamsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर डील?

त्योहारों से पहले स्मार्टफोन मार्केट गर्म हो चुका है। पहले iPhone 17 सीरीज़, फिर Oppo F31 सीरीज़ और अब Samsung ने भी अपना नया Fan Edition Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन Samsung Galaxy S25 सीरीज़ का किफायती वर्ज़न कहा जा सकता है। वहीँ Apple भी पहले ही साल की …

ImageOppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – भारत में कौन सा मिड-रेंज फ्लैगशिप आपके लिए बेहतर?

Oppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ बेहद स्मूथ परफॉरमेंस, 7,000mAh बैटरी के साथ लम्बा बैटरी बैकअप और एक एक्टिव कूलिंग फैन जैसी हाई-परफॉर्मेंस फीचर मिलते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.