Samsung Galaxy A और M-सीरीज की स्टोरेज से जुडी जानकारी हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2018 की बात करे तो सैमसंग इस साल फ्लैगशिप फोन के साथ-साथ मिड रेंज सेगमेंट में भी काफी आकर्षक स्मार्टफोन पेश किये है लेकिन Xiaomi, Realme जैसे ब्रांड कंपनी के नंबर 1 के टैग के लिए खतरा बनती दिखाई देती है इसी को ध्यान में देखते हुए लगता है की कंपनी अगले साल मिड-रेंज और एंट्री लेवल सेगमेंट में आकर्षक विकल्प पेश करने के लिए अपनी नयी Galaxy A-सीरीज और Galaxy M-सीरीज को Galaxy J/On/C सीरीज के विकल्प के रूप में पेश करेगी। Samsung के आंतरिक सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है की कंपनी अगले साल अपनी इन नयी सीरीज (M-सीरीज के तहत 3 और A-सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन) किफायती कीमत और अलग-अलग कलर विकल्प के साथ लांच करेगी।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A9 का हिंदी में रिव्यु

Galaxy M-सीरीज और Galaxy A-सीरीज के स्मार्टफोन

सबसे पहले बात करते है Galaxy A-सीरीज की। Galaxy A सीरीज में LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जिसका सीधा मतलब है की हम कीमत में कटौती की उम्मीद कर सकते है। अगर हम रिपोर्ट्स को ध्यान में रखे तो अभी के लिए 2 स्मार्टफोन SM-A30F और SM-A50F को निकट भविष्य में लांच किया जा सकता है जो मार्किट में क्रमश: 32GB/64GB और 64GB/128GB के स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध हो सकते है। एक और जहाँ A30 आपको ब्लैक, ब्लू, रेड और वाइट इन 4 कलर में मिलेगा वही A50 के साथ आपको ब्लू, पिंक, ब्लैक, स्लिवर और वाइट का विकल्प दिया जायेगा। देखने वाली ख़ास बात यह है की कंपनी काफी समय के बाद अपनी A-सीरीज के साथ वाइट कलर को भी वापस ला रहा है।

यह भी पढ़िए: एंड्राइड डिवाइस के लिए उपलब्ध 10 बेहतरीन क्रिकेट गेम

अगर सैमसंग की Galaxy M-सीरीज की बात करे तो यह एक एंट्री लेवल सेगमेंट सीरीज हो सकती है। सीरीज के तहत अभी के लिए SM-M10SF, SM-M20F और SM-M30F का नाम ही सामने आया है। अगर पैटर्न देखे तो यह तीनो एक ही स्मार्टफोन के अलग-अलग वरिएन्त हो सकते है। जहाँ पर आपको M10 (बेस वरिएन्त) में 16GB/32GB स्टोरेज उपलब्ध होगा जबकि M20 में यह स्टोरेज 32GB/64GB विकल्प के साथ मिलेगी। सीरीज के टॉप-वरिएन्त M30 में 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। A-सीरीज से अलग आपको यहाँ पर सिर्फ ब्लैक और डार्क ग्रे कलर विकल्प ही मिलेंगे।

डिवाइसस्टोरेज विकल्परंगअतिरिक्त मॉडल नंबर
SM-A305F32GB/64GBब्लू, ब्लैक, रेड और वाइटSM-A305FN, SM-A305G, SM-A305GN, SM-A305GT
SM-A505F64GB/128GBब्लू, पिंक, ब्लैक, स्लिवर और वाइटSM-A505FN, SM-A505G, SM-A505GN, SM-A505GT
SM-M105F16GB/32GBब्लैक और डार्क ग्रे
SM-M205F32GB/64GBब्लैक और डार्क ग्रेSM-M205FN, SM-M205G
SM-M305F64GB/128GBब्लैक और डार्क ग्रे

यह अभी साफ़ नहीं हुआ है की यह डिवाइस हाइब्रिड सिम-स्लॉट के साथ पेश होंगी या डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट के साथ लेकिन यह साफ़ है की Galaxy M-सीरीज मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, और एशिया के मार्किटो के लिए जबकि Galaxy A-सीरीज को इनके देशो के अलावा यूरोपियन मार्किट में भी उपलब्ध करवाया जायेगा।

उपरोक्त बताई गयी सभी इनफार्मेशन रिपोर्ट्स या लीक्स पर आधारित है तो हम यह नहीं कह सकते की ये जानकारी पूरी तरह सही ही साबित होगी। लांच इवेंट के लिए काफी समय है और इतने समय में  बदलाव की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है इसलिए किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा तक आप इनपर पूरी तरह विश्वास ना करे और किसी भी तरह की नयी जानकारी प्राप्त होते ही लाख को अपडेट किया जायेगा जबतक बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageSamsung Note फ़ोन का रिप्लेसमेंट, फरवरी में Galaxy Unpacked event में लॉन्च

Samsung ने अपना ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट टीज़ किया है। ये इवेंट फरवरी में होगा, हालांकि तारीख़ सामने नहीं आयी है। Galaxy S22 सीरीज़ की ढेरों अफवाहों के बाद आज कंपनी ने ये कन्फर्म कर दिया है कि अगले महीने वो अपनी सबसे ख़ास S-सीरीज़ के नए फ़ोन लेकर आने वाले हैं। हालांकि फोनों के नाम …

ImageSamsung Galaxy A-सीरीज में होगा बड़ा बदलाव; मार्च महीने के अंत में लांच होंगे A10, A20, A30

भारतीय बाजारों में M-सीरीज को सैमसंग ने अभी हाल ही में लांच किये था और आज इनकी पहली सेल भी थी जिसमे काफी कम समय में ही दोनों डिवाइस स्टॉक-आउट हो गयी है जिसका साफ़ मतलब है की गैलेक्सी M10 और M20 को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इनके बाद आज एक और …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.