Sennheiser Momentum Wireless 3 ANC हैडफ़ोन हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 34,990 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Sennheiser ने आज इंडिया में अपने प्रीमियम वायरलेस नॉइज़ कैन्सल्लिंग Momentum Wireless की थर्ड जेनरेशन को लांच कर दिया गया है। इयरफ़ोनों में आपको बहुत की आरामदायक डिजाईन, ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट, स्मार्ट पॉज की सुविधा के साथ एक्टिव नॉइज़ कैन्सल्लिंग मोड के अलावा 17 घंटे की आकर्षक बैटरी दी गयी है।चलिए थोडा डिटेल्स में नज़र डालते है इनकी स्पेसिफिकेशनों पर:

यह भी पढ़िए: Redmi K30 हुआ पंच होल डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लांच

Sennheiser Momentum Wireless 3 की कीमत

Momentum Wireless 3 हैडफ़ोन को 34,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिनको आप shop.sennheiserindia.com, Amazon, Flipkart और चुंनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते है।

Sennheiser Momentum Wireless 3 के फीचर

Momentum Wireless 3 सीधे तौर पर Sony WH-1000xM3, Bose Headphones 700 और Microsoft Surface Headphones को टक्कर देते है। डिजाईन की बात करे तो इसमें आपको ओरिजिनल शीप लेदर के साथ इयरपैड और हेडबैंड पर सॉफ्ट पैडिंग भी दी गयी है। तो लम्बे समय तक इस्तेमाल करने पर आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।

हेडफोन में आपको स्मार्ट पॉज का फीचर दिया गया है जिसके तहत जब आप इसका इस्तेमाल नहीं करते है तो यह अपने आप आटोमेटिक तरह से म्यूजिक को पॉज करने में सक्षम है। साथ ही जब आप वापस इस्तेमाल करते है तो म्यूजिक अपने आप ही ऑन हो जाता है। इसी के साथ यहाँ कप-फोल्ड करने पर भी म्यूजिक ऑन/ऑफ करने का सपोर्ट मिलता है।

हैडफ़ोन पर आपको थ्री-बटन इंटरफ़ेस दिया गया है ताकि आप ऑडियो या कॉल्स को आंसर कर सकते है। यहाँ पर डेडिकेटेड वौइस् कण्ट्रोल बटन भी दिया गया है जो Alexa, Google Assistent और Siri को सपोर्ट करता है। इसमें आपको हाल ही में पेश की गयी Smart Tile टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है ताकि अगर आप इनको आसानी से ढूँढ़ सके और टाइप-C पोर्ट से चार्ज कर सके।

Sennheiser India के डायरेक्टर कपिल गुलाटी ने कहा,” हम इंडियन मार्किट में अपने नए Momentum Wireless 3 हैडफ़ोन को लांच करके काफी उत्साहित है। हमारी Momentum सीरीज यूजर को हमेशा से ही प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी देने के लिए जानी जाती है। इन हैडफ़ोन के डिजाईन पर भी काफी ध्यान दिया गया है। यह मार्किट में नए ऑडियो बेंचमार्क सेट करने वाली डिवाइस साबित होने वाली है। पिछले 70 साल में हमने नए इनोवेशन के साथ इंडियन ऑडियो को ध्यान में रख कर ही यह नयी सीरीज को लांच किया है और यह हमारे यूजरों को काफी पंसद भी आएगी।”

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageSennheiser Momentum True Wireless 2 रिव्यु

TWS या सरल शब्दों में कहे तो ट्रू वायरलेस स्टूडियो हैडफ़ोन आज के समय में युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय साबित हो रहे है। Sennheiser Momentum True Wireless 2 इंडिया मार्किट में सबसे महँगे TWS ऑप्शनों में से एक है और ज्यादा कीमत के साथ आप इन TWS से बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी और आराम की उम्मीद …

Image10 बेहतरीन नॉइस-केंसिलिंग वायरलेस हैडफोन जो आयेंगे आपको काफी पसंद

ओवर-दी-इयर हैडफ़ोन हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित होते आये है जिस कारण से कंपनियां भी इसके डिजाईन को काफी प्राथमिकता देने लगी है। अब आधुनिक ट्रेंड को देखते हुए यह हैडफ़ोन वायरलेस फीचर को भी अपना चुके है जिस कारण इनकी मांग और भी बढ़ जाती है। (Read in English) बेहतर साउंड क्वालिटी के …

ImageSony WH-XB900N Wireless Noise Cancelling Headphones हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 16,990 रुपए

Sony ने हाल ही में अपने काफी सारे ब्लूटूथ हैडफ़ोनों को लांच किया था और कल कंपनी ने अपने सबसे किफायती हैडफ़ोन WH-XB900N वायरलेस नॉइज़-कैंसलेशन हैडफ़ोन को इंडिया में लांच कर दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 16,990 रुपए रखी गयी है। इसमें आपको डिजिटल नॉइज़ कैंसलेशन का फीचर मिलता है साथ ही ये Alexa और…

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.