Sony WF-1000XM4 TWS भारत में LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Sony के प्रीमियम WF-1000XM4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफ़ोन आज भारत में लॉन्च हो चुके हैं। पिछले साल जून में इन्हें विश्व स्तर पर लॉन्च किया गया था। अब 6 महीने बाद ये भारत में आये हैं। अभी तक Sony की तरफ से ये TWS की सबसे बेहतरीन पेशकश कही जा सकती है। इनमें आपको हाई-रेज़ॉल्यूशन LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट भी मिलता है, जो कि दुनिया में कुछ ही प्रीमियम TWS में है। भारत में Sony WF-1000XM4, Apple AirPods Pro और Samsung Galaxy Buds Pro जैसे ट्रू वायरलेस बड्स को टक्कर देगा।

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) के साथ बेस्ट TWS इयरफोन और हैडफ़ोन

Sony WF-1000XM4 की कीमत और उपलब्धता

Sony WF-1000XM4 TWS इयरबड्स को भारत में 19,990 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके प्रेडेसर को भी कंपनी ने भारत में 2020 में 19,990 रूपए में ही लॉन्च किया था।

Sony WF-1000XM4 के स्पेसिफिकेशन

प्रीमियम TWS में ट्रेंड के अनुसार ANC फ़ीचर का होना तो बनता है। Sony WF-1000XM4 में भी आपको ये फ़ीचर दिया गया है और कंपनी का दावा है कि अपने प्रेडेसर के ANC से से ये 40% बेहतर है। इसमें आपको एक सोनी की ही V1 प्रोसेसिंग चिप भी मिलती है, जो ANC फ़ीचर के साथ काम करते हुए आपके लिए ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाती है। लेकिन ये बड्स WF-1000XM3 के मुकाबले छोटे भी है, और इसी कारण ये आपके कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं।  

इस डिवाइस की खासियत और नया फीचर है इसमें LDAC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट होना। इस हाई-रेज़ॉल्यूशन ब्लूटूथ कोडेक को Qualcomm aptX ब्लूटूथ कोडेक से बेहतर बताया जा रहा है। इसके साथ ये इयरबड्स आपको एक बेहतर ऑडियो क्वालिटी और हाई-रेज़ॉल्यूशन ऑडियो कंटेंट के लिए अच्छा सपोर्ट भी देते हैं। यहां Sony WF-1000XM4 में आपको Sony के DSEE Extreme ऑडियो अपस्केलिंग और 360 Reality Audio सपोर्ट भी मिलता है।

इसके बाकी फ़ीचरों में 6nm driver unit, IPX4 रेटिंग, Qi वायरलेस चार्जिंग, काले और सिल्वर रंगों के विकल्प, Sony के हैडफ़ोन कनेक्ट ऐप का सपोर्ट, और कंपनी का speak-to-chat फ़ीचर भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageभारत में उपलब्ध एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) के साथ बेस्ट TWS इयरफोन और हैडफ़ोन

पिछले कुछ सालों से ब्लूटूथ वायरलेस इयरफोन और अब धीरे धीरे ट्रू वायरलेस बड्स का चलन बढ़ता जा रहा है और 2021 पर गौर करें तो बड्स में ANC यानि कि एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन की टेक्नोलॉजी की लोकप्रियता और मांग दोनों ही बढ़ी हैं। इस साल बाज़ार में हमने और आपने कई किफायती प्रोडक्ट लॉन्च …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुई भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 9RT कीमत और सेल की डिटेल

OnePlus 9RT कल यानि कि 14 जनवरी को भारत में दस्तक देने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट और सेल की तारीख़ सम्बन्धी डिटेल लीक हो चुकी हैं। OnePlus का ये आने वाला स्मार्टफोन भी बहुत सस्ता नहीं है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.