OpenAI Sora 2 vs Google Veo 3: AI वीडियो जनरेशन के लिए किसे चुनें और आपके लिए कौन है बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ टेक्स्ट या फोटो तक सीमित नहीं रहा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अब एक नई जंग शुरू हो चुकी है, जो है AI video generation की। और इसमें दो दिग्गज आमने-सामने हैं – OpenAI का हाल ही में लॉन्च हुआ Sora 2 और Google का Veo 3। अब सवाल ये है कि Sora 2 Vs Veo 3, दोनों में से आपके लिए कौन बेहतर है? आइये जानने की कोशिश करते हैं।

ये पढ़ें: Arattai Messaging App: WhatsApp का देसी चैलेंजर, क्या ये वाकई गेम बदल देगा?

Sora 2: क्रिएटर्स का नया हथियार

Sora 2, अपने पिछले वर्ज़न से कहीं आगे बढ़ चुका है। अब ये सिर्फ लिखे गए टेक्स्ट को वीडियो में बदलने तक सीमित नहीं है। अब इसमें चित्र और दृश्य (image visuals) को ज़्यादा वास्तविक दिखाने की क्षमता है। सबसे बड़ी बात है कि अब इसमें आवाज़ और ध्वनि प्रभाव (sound effects) भी आसानी से जोड़े जा सकते हैं, जो इसे और रियलिस्टिक बना देते हैं।

OpenAI ने इसे खासतौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स और शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट के लिए डिज़ाइन किया है। इसका iOS ऐप सीधे (vertical) वीडियो बनाने और साझा करने की सुविधा देता है। साथ ही, इसमें वॉटरमार्किंग और सुरक्षा के लिए provenance metadata शामिल है।

Veo 3: प्रोफेशनल्स के लिए पावरफुल टूल

Google का Veo 3 पहले से ही बाज़ार में मौजूद है और ये सीधे YouTube Shorts और Gemini ecosystem से जुड़ा हुआ है। इसकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि ये शुरू से ही ऑडियो (आवाज़), डायलॉग (संवाद) और ध्वनि प्रभाव (साउंड इफ़ेक्ट) को वीडियो के साथ एक ही बार में काफी प्रभावी ढंग से पेश करता है।

Veo 3 लंबे और सिनेमाई वीडियो बनाने में माहिर है और यहां तक कि HD और 4K रेज़ॉल्यूशन का सपोर्ट भी करता है। इसमें “Flow” नाम का फीचर भी है जो दृश्यों की निरंतरता (continuity) को और सहज बनाता है। यही वजह है कि इसे ज़्यादा व्यावसायिक क्लाइंट्स और विज्ञापन कंपनियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ये पढ़ें: EPFO का बड़ा बदलाव: अब Annexure K सर्टिफिकेट घर बैठे डाउनलोड करें, PF ट्रांसफर होगा बेहद आसान

Sora 2 Vs Veo 3: कौन किसमें आगे?

  • दृश्य यथार्थ (Visual Realism): दोनों ही मॉडल बेहद वास्तविक वीडियो बनाते हैं, लेकिन Sora 2 भौतिक नियमों (physics) और निरंतरता (कॉन्टिनुइटी) पर ज़्यादा ध्यान देता है।
  • आवाज़ (Audio): Veo 3 पहले से ही इसमें आगे था, Sora 2 भी अब ये सुविधा देता है।
  • उपलब्धता: Sora 2 फिलहाल ChatGPT Pro और ऐप के ज़रिए तक सीमित है। वहीँ Veo 3 Google प्लेटफॉर्म्स पर ज़्यादा आसानी से उपलब्ध है।
  • उपयोग: शॉर्ट वीडियो और क्रिएटर्स के लिए Sora 2 बेस्ट है। लेकिन लंबे वीडियो और पेशेवर कामों के लिए Veo 3 बेहतर है।

आप किसे चुनें?

अगर आप TikTok, Instagram या YouTube Shorts के लिए छोटे और आकर्षक वीडियो बनाना चाहते हैं, तो Sora 2 आपका काम और आसान कर सकता है और आपको रीयलिस्टिक वीडियो बेहतर दे सकता है। लेकिन अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट, विज्ञापन या सिनेमाई वीडियो प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं, तो Veo 3 ज्यादा मज़बूत और भरोसेमंद विकल्प है।

Sora 2 बनाम Veo 3 तुलना साफ करती है कि क्रिएटर्स और सोशल मीडिया के लिए Sora 2 सही है। जबकि प्रो-लेवल वीडियो निर्माण के लिए Veo 3। आने वाले समय में संभव है कि दोनों का संयोजन (hybrid use) सबसे आम रास्ता बने। फिलहाल, अगर आप तुरंत प्रयोग करना चाहते हैं तो Sora 2 चुनें, लेकिन बड़े पैमाने पर काम करने वालों के लिए Veo 3 ही बेस्ट है।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

Imageक्या खत्म हो जाएगा TikTok और Youtube Shorts का खेल? OpenAI Sora 2 लेकर आया नया धमाका

OpenAI ने अपने सबसे एडवांस्ड AI video generation model Sora 2 के साथ ही एक नया सोशल मीडिया ऐप पेश किया है, जो साफ तौर पर TikTok और YouTube को चुनौती देता है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल अब पहले से कहीं ज्यादा realistic वीडियो, ऑडियो और डायलॉग जेनरेट कर सकता है, यहां …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.