Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari अब इसी प्लेटफॉर्म पर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Shashank Khaitan की Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari आखिरकार आपके घर तक पहुंच चुकी है, यानि Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT release हो चुकी है। अगर आप रोमांटिक कॉमेडी लवर्स हैं, तो ये फिल्म आपको शुरुआत से ही पकड़ लेगी। कहानी Sunny और Tulsi जैसे दो पुराने प्रेमियों की है, जो अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने की जगह अपने-अपने ex की शादी तोड़ने के मिशन पर निकल पड़ते हैं। दोनों का एक झूठा रिश्ता बनाने का प्लान शुरू में आसान लगता है, लेकिन जैसे-जैसे यह मिक्स-अप गहराता है, पूरी कहानी एक मज़ेदार केऑस (chaos) में बदल जाती है। विक्रम और अनन्या की शादी में घुसकर जो कॉमिक गल्तफहमियाँ पैदा होती हैं, वे फिल्म को और भी मज़ेदार बना देती हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT release: कहाँ और कैसे देखें?

फिल्म फिलहाल Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यानि अगर आपके पास एक active Netflix subscription है, तो आप इसे तुरंत देख सकते हैं। वीकेंड बिंज या हल्के फुल्के एंटरटेनमेंट के लिए ये फिल्म एक अच्छा विकल्प है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT release

कहानी क्या है? Sunny और Tulsi की मिसफिट प्लानिंग

कहानी की शुरुआत होती है Sunny (Varun Dhawan) और उसकी गर्लफ्रेंड Ananya (Sanya Malhotra) के ब्रेक अप से। सनी जैसे ही जानता है कि अनन्या उदयपुर में विक्रम (Rohit Saraf) से शादी कर रही है, वह Tulsi (Jhanvi Kapoor) के साथ मिलकर बदला लेने की प्लानिंग करता है। यहाँ ट्विस्ट यह है कि विक्रम भी कभी तुलसी का एक्स रह चुका है, और इसी कनेक्शन पर फिल्म की असली कहानी टिकती है।

दोनों जैसे ही शादी में पहुँचते हैं, पुरानी भावनाएँ जागती हैं और एक अनोखा रोमैंस आपको फिल्म में नज़र आएगा। फिल्म में बीच बीचे में कई पास्ट या उनकी पुरानी यादों के सीन, मज़ेदार ड्रामा और कई भावनात्मक रंग भी देखने को मिलते हैं।

कलाकार और मेकर्स: किसने क्या किया?

Varun Dhawan, Jhanvi Kapoor, Sanya Malhotra और Rohit Saraf इस फिल्म के मुख्य चेहरे हैं। इनके अलावा Abhinav Sharma, Manish Paul और Akshay Oberoi ने भी अपनी उपस्थिति से फिल्म को जीवंत किया है। फिल्म में संगीत प्रीतम का है, जबकि एडिटिंग चारु श्री रॉय और मनन सागर ने संभाली है।

कैसा रहा दर्शकों का रिस्पॉन्स?

2 अक्टूबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। IMDb पर इसे 6.2/10 रेटिंग मिली है, जो बताता है कि दर्शकों को इसकी हल्की-फुल्की कहानी और मज़ेदार ड्रामा पसंद आया।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

Imageपेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

अगर इस महीने पेट्रोल पंप पर बिल थोड़ा ज़्यादा लगा है, तो वजह सिर्फ आपका सफर नहीं, बल्कि पिछले एक महीने में बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी हैं। करीब चार साल तक ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद अब आम लोगों की जेब पर अचानक दबाव बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने में …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

Discuss

Be the first to leave a comment.