Tecno Camon 16 होगा 3 सितम्बर को लांच, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन

  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno अपने Camon 16 सीरीज़ स्मार्टफोन को AR इवेंट के जरिए 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने यूट्यूब के जरिए जानकारी दी कि लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 3 सितंबर को शुरू होगी। फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से क्वैड रियर कैमरा सेटअप है।

कंपनी इस फोन के लिए ट्वीट में एक हैशटैग भी इस्तेमाल कर रही है, वो है #MoreThanACameraPhone। कैमोन 16 सीरीज़ Camon 15 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Tecno Camon 16 के फीचर

Tecno का फ्लैगशिप स्तर का फोन 6.9 इंच डुअल पंच होल डिस्प्ले से लैस होगा।। फ़ोन को शायद 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है जिसमे आपको 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसको आप एक डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट द्वारा 128GB तक बढ़ा सकते है।

Tecno की Camon 16 सीरीज़ 3 सितंबर को होगी लॉन्च, स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

टीज़र में दी गयी इमेज में आपको डिस्प्ले के चारों तरफ काफी पतले बेज़ेल देखने को मिल रहे है। इसके अलावा ड्यूल पंच होल की वजह से डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी काफी अच्छा रहेगा।

फोटोग्राफी के लिए, फ़ोन में पीछे की तरफ आपको 64MP के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो Camon 15 की तुलना में काफी ज्यादा है। सामने की तरफ आपको ड्यूल सेल्फी कैमरा भी एक्स्ट्रा अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा Camon 16 स्मार्टफोन में अल्ट्रा-लाइट पोट्रेट मोड और सुपर वीडियो दिया जाएगा। Tecno के मुताबिक, फोन का स्लो-मोशन कैमरा भी पहले से काफी बेहतर होगा। इसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज भी मौजूद होगा।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageTECNO CAMON 16 पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के अंतर्ग्रत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16, जो पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया है। …

ImageTECNO CAMON 16 Premier ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के तहत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16 Premier, जो ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageTECNO POP X 5G लॉन्च: बिना नेटवर्क कॉल करने वाला फीचर, 6500mAh बैटरी के साथ

TECNO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने पर है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी, मज़बूत बॉडी और सबसे ज़रूरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.