Tecno Spark GO Plus हुआ Helio A22 चिपसेट और 4,000mAh की बैटरी के साथ लांच: कीमत सिर्फ 6,299 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go Plus लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 6299 रुपए की कीमत पर एंड्राइड पाई (गो एडिशन) दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी अधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी ये डिवाइस बेहतर स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ लांच की गयी है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy Fold 2 की इमेज हुई लीक: वर्टीकल फोल्ड डिस्प्ले के साथ आया…

Tecno Spark Go Plus की कीमत और उपलब्धता

Spark Go Plus को Vacation Blue और Hillier Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसकी कीमत 6299 रुपए रखी गयी है। फ़ोन के साथ कंपनी ने 799 रुपए के ब्लूटूथ इयरफोन फ्री देने का भी ऑफर पेश किया है लेकिन सिर्फ लिमिटेड स्टॉक के लिए है।

Tecno Spark Go Plus के फीचर

Spark Go Plus में आपको 6.52-इंच की डॉट-नौच डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी सेंसर ड्यूल LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ पेश किया है।

इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड पाई (गो एडिशन) आधारित HiOS 5.0 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 4000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Tecno Spark Go Plus की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Tecno Spark Go Plus
डिस्प्ले 6.52-इंच, 1600x720p गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन
प्रोसेसर MeditaTek Helio A22
रैम 2GB
स्टोरेज 32GB
रियर कैमरा 8MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 4000mAh; 10W चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित HiOS
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageTecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go और Spark 4 Air को लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 9,000 रुपए से कम कीमत पर एंड्राइड पाई दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी आधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी …

ImageTECNO Spark 7 हो गया है एंड्राइड 11 गो एडिशन और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, कीमत 6,999 रुपए से शुरू

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark 7 को लांच कर दिया है। फोन में आपको 6,999 रुपए की कीमत पर एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Tecno Spark 7 की कीमत और उपलब्धता …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.