Uber एप्लीकेशन के द्वारा अब करे ड्राईवर को फ्री में कॉल; जाने पूरी प्रक्रिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल जून में VoIP कालिंग फीचर को कुछ जगहों पर पेश करने के बाद Uber ने इस सर्विस को अब इंडिया में भी रोल-आउट कर दिया है। इस नए फीचर के तहत यूजर टैक्सी को बुक करने के बाद एप्लीकेशन के द्वारा ही ड्राईवर से कॉल पर बात कर सकते है जिसके लिए आपको अपना नंबर भी नहीं बताना पड़ेगा।

अभी तक ड्राईवर से बात करने के लिए आपके पास सिअर्फ़ SMS या सेलुलर कॉल की ही सुविधा मिलती है। अब आप नार्मल कॉल के अलावा आप ड्राईवर को VoIP के साथ बिना नंबर बताये कॉल कर सकते है और ठीक उसी तरह आपका ड्राईवर भी आपको कॉल कर सकता है बस मुख्य रूप से यहाँ पर नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध चाहिए होगी।

यह भी पढ़िए: TRAI के नए नियम के बाद चैनलों की नयी कीमत; जाने पूरी डिटेल्स

कैसे करे Uber एप्लीकेशन से फ्री कॉल?

यह फीचर मुख्य तौर पर इसलिए पेश किया गया है ताकि कम्युनिकेशन के लिए आपको पाने नंबर को सार्वजानिक ना करना पड़े। यहाँ पर आप आसनी से किसी भी कनेक्टेड Wi-Fi नेटवर्क के साथ भी कॉल की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपनी टैक्सी बुक करनी होगी और उसके बाद आप अपनी ट्रिप की डिटेल्स देख सकते है।

  • इसी डिटेल्स में आपको ड्राईवर के नाद के साथ नीचे की तरफ कॉल करने का आइकन भी बना हुआ दिखाई देगा।

  • जिसपर टेप करने के बाद आपको ड्राईवर के नंबर के साथ फ्री कॉल का विकल्प भी दिखाई देगा

  • फ्री कॉल विकल्प को चुनने के बाद एप्लीकेशन को माइक्रो फ़ोन इस्तेमाल करने की परमिशन के लिए एक पॉप-अप दिखाई देगा।

  • परमिशन देने के बाद कॉल शुरू हो जाएगी जिस पर आपको म्यूट और स्पीकर जैसे फीचर भी दिए गये है।

फ्री कॉल होगी प्रोटेक्टेड?

VoIP सर्विस के तहत होने वाली कालिंग के साथ यह अभी साफ़ नहीं किया गया है की यहाँ पर आपको Whatsapp की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी जाएगी या नहीं।

यहाँ पर माइक्रोफोन को इस्तेमाल किये जाने की परमिशन मांगी जाती है जो इन-एप्प कालिंग के लिए अन्निवार्ये है लेकिन हो सकता है कि कंपनी ड्राईवर और यूजर के बीच की बात को रिकॉर्ड भी कर सके ताकि आगे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर वह जान पाए की मामला क्या था? या जो ट्रिप बुक की गयी है उसको कैंसिल करने की वजह क्या रहती है की ड्राईवर कैंसिल करता है या यूजर ही कोई अनियमित सुविधा मांग कर टैक्सी को कैंसिल करता है?

अगर आप इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है तो अपनी Uber एप्लीकेशन को अभी अपडेट करे।

 

Related Articles

Imageदिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, …

ImageHonor 10 Lite से जुडी 14 बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स

Huawei द्वारा पेश किया गया Honor 10 Lite अपनी कीमत के हिसाब से एक काफी अच्छा विकल्प साबित होता है और Huawei ने यह डिवाइस काफी किफायती कीमत पर लांच की है जो एंड्राइड पाई आधारित EMUI 9 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। यह पर EMUI सॉफ्टवेयर की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद कस्टमाइजेशन …

ImageRedmi Note 8 Pro से जुडी कुछ बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स

Redmi Note 8 Pro शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसमे कंपनी ने एक बार फिर से MediaTek चिपसेट का इस्तेमाल किया है। Helio G90T के साथ पेश Note 8 Pro में बेहतरीन गेमिंग परफॉरमेंस देने के अलावा MIUI सॉफ्टवेयर पर रन करती है। शाओमी के सॉफ्टवेयर में आपको कस्टमाइजेशन के लिए फीचर काफी मिलते है …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.