जल्द ही जुलाई का महीना शुरू होने वाला है, और यदि आप कोई नया फोन लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें, कि जुलाई स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर काफी व्यस्त होने वाला, क्योंकि इस महीने कुछ खास स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में अलग अलग कंपनियों द्वारा 8 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें मिड रेंज फोन से लेकर फ्लैगशिप फोन्स तक शामिल है। आगे जुलाई में लॉन्च होने वाले फोन्स (Upcoming Phones in July 2025) की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
ये पढ़ें: फोन में Hidden Apps कैसे पता करें? कहीं आपकी भी लोकेशन तो नहीं हो रही ट्रेस
जुलाई में लॉन्च होने वाले फोन्स (Upcoming Phones in July 2025)
Nothing Phone (3)
Nothing का आगामी फोन Nothing Phone (3) इस बार कुछ खास अपग्रेड्स के साथ एक फ्लैगशिप फोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को 1 जुलाई, 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत भारत में 60,000 से 90,000 रुपए के बीच हो सकती है। इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5
Upcoming Phones in July 2025 की लिस्ट में OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भी शामिल है, जिन्हें लीक्स के अनुसार 8 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, इसके अतिरिक्त इसे 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को 35,000 रुपए की कीमत के आस पास पेश किया जा सकता है।
वहीं Nord CE 5 में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसमें और 7100mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन की कीमत लगभग 25,000 रूपए के आसपास हो सकती है।
Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE
Vivo भी जुलाई, 2025 में अपने दो शानदार स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE लॉन्च करने वाला है। लीक्स के अनुसार, इनमें से फोल्डेबल फोन X Fold 5 को भारत में 10 जुलाई को पेश किया जा सकता है। इस फोन में 8.03-इंच का इनर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
वहीं Vivo X200 FE को S30 Pro Mini के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में हमें 6.31-इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन 50MP Sony कैमरा, 6500mAh बैटरी और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE
Samsung के Galaxy Unpacked Event के जुलाई में होने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस इवेंट में कंपनी अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE को पेश कर सकती है। इस बार कंपनी फोल्डेबल में अपने बजट फ्रेंडली “Fan Edition” को भी लॉन्च कर रही है, जिसमें 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलने की उम्मीद है।
वहीं Galaxy Z Fold 7 को अब तक के सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसकी मोटाई 3.9mm हो सकती है। इसमें हमें ब्लैक, सिल्वर, और ब्लू कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। Galaxy Z Flip 7 में कंपनी इस बार Exynos चिपसेट को शामिल कर सकती है, और इसे बड़े कवर डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
ये पढ़ें: OnePlus Nord 5 में मिलेंगे ये खास अपग्रेड, Geekbench स्कोर के साथ ऑफिशियल टीजर आया सामने
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।