अप्रैल 2025 स्मार्टफोन फैंस के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। इस महीने में कई बड़े ब्रैंड अपने नए और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं, जिनमें AI फीचर, अच्छे कैमरे के साथ साथ पिछले साल के मुकाबले में बड़ी बैटरी होने वाली है। अप्रैल 2025 में आने वाले स्मार्टफोन की सूची में iQOO Z10 जैसे किफायती फोन से लेकर Samsung Galaxy S25 Edge जैसा प्रीमियम फोन भी शामिल हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए कई बेहतरीन ऑप्शन लेकर आ रहा है, जिनके बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं।
ये पढ़ें: 1.3 लाख का Galaxy S25 Ultra सिर्फ 52,000 में? ऑफर में छिपा है एक बड़ा ट्विस्ट
अप्रैल 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2025
1. iQOO Z10

iQOO Z10 भारत में 11 अप्रैल, 2025 को लॉन्च होगा। इस फोन के AnTuTu स्कोर भी हमने आपके साथ एक्सक्लुसिवली साझा किये। ये फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 के साथ आएगा और इसमें 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा ये फोन 6.67-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आ सकती है, जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा।
iQOO Z10 में ड्यूल रियर सेंसर हो सकते हैं, जिनमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, OIS के साथ और 2MP सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये बजट फोन आपको बेहतरीन सेल्फी शॉट्स देने के लिए 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। सबसे खास होगी इस फोन की बैटरी, जो कि 7300mAh की होगी। ये शायद इस बजट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला फोन होगा।
इसके साथ कंपनी iQOO Z10x भी पेश करेगी, जिसमें Dimensity 7300 प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा अन्य सभी स्पेसिफिकेशन लगभग Z10 के जैसे ही होंगे।
ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 AnTuTu स्कोर और स्टोरेज वर्ज़न लॉन्च से पहले सामने आया
2. Infinix Note 50x
Infinix Note 50x कल यानि 27 मार्च को लॉन्च होने वाला है। ये एक बजट फोन होगा, जिसकी कीमत भारत में 12,000 के आसपास हो सकती है। कंपनी ने खुद इसके कई स्पेसिफिकेशनों से पर्दा उठा दिया है, जैसे कि ये Android 15 आधारित XOS 15 पर काम करेगा और पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट होगा। इसके अलावा ये IP64 सर्टिफिकेशन के साथ हल्के फुल्के पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि ये MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ काफी मज़बूत भी होगा।
इसे आप अप्रैल से Flipkart पर खरीद पाएंगे। अन्य फीचरों की बात करें तो, Note 50x में गेमिंग के लिए 90fps सपोर्ट, डेडिकेटेड Game mode, 5500mAh की बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल हैं। वहीँ कैमरा डिपार्टमेंट में ये फोन 50 MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक सेकेंडरी कैमरा से भी लैस होगा।
3. Realme 14

Realme, अपने इस बजट फोन को 15 अप्रैल को मलेशिया में लॉन्च करने जा रही है, जिसके ठीक बाद इसके भारतीय लॉन्च की सम्भावना है। realme 14 5G, Snapdragon 6 Gen 4 के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इस AnTuTu स्कोर भी हाल ही में लीक हुआ है और ये 7,80,000 से ऊपर है, जो कि इस बजट में सबसे ज़्यादा है। यानि अब आप बजट फोनों में भी थोड़ी गेमिंग कर पाएंगे।
अन्य लीकों के अनुसार, ये फोन 6.67-इंच की फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें आपको दो स्टोरेज वैरिएंट – 6+128GB और 8+128GB मिल सकते हैं। रियर पैनल पर िस्मीन भी 50 + 2 MP के दो रियर कैमरा आएंगे। हालांकि बैटरी इसमें भी काफी बड़ी है। realme 14 में 6000mAh की बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
ये पढ़ें: Galaxy A26 Vs Galaxy A36: दोनों सैमसंग फोनों में क्या है अंतर ?
4. Moto Edge 60 Fusion

Moto Edge 60 Fusion का इंतज़ार उन लोगों को है, जो मिड-रेंज में एक अच्छा परफॉर्मर चाहते हैं। ये फोन नए Dimensity 7400 चिपसेट के साथ आने वाला है और इसमें आपको 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इस साल लग रहा है कि बड़ी बैटरियों का नया ट्रेंड चल पड़ा है, जिसके चलते इसमें भी आपको 5500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Edge 60 Fusion भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है। इसमें आपको Android 15 आधारित Hello UI मिलेगा, जो लगभग स्टॉक एंड्रॉइड जैसा ही अनुभव देगा। इस फोन पर 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Motorola Edge 60 Fusion ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ आएगा। फोन में आपको डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, और Moto AI के साथ कई AI फीचर भी मिलेंगे। ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50 MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा वाइड और मैक्रो लेंस) के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 6.7-इंच की 1.5K पैंटोन वैलिडेटिड कर्व्ड डिस्प्ले होगी।
5. Vivo V50e

Vivo भारत में जल्द ही Vivo V50e को लॉन्च कर सकता है, इसे BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। ये फोन इंडिया-एक्सक्लूसिव Wedding Portrait Studio मोड के साथ पेश किया जाएगा।
जैसे कि हम जानते हैं, Vivo की V-सीरीज़ अपने कैमरा सेटअप के लिए जानी जाती है। इसमें भी आपको 50MP Sony IMX882 प्राइमर सेंसर मिलेगा, जिसके साथ OIS, Sony Multifocal Portraits सपोर्ट और Wedding Portrait Studio फीचर भी आएंगे। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस भी होगा।
Vivo V50e में आपको 6.77-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिल सकती है। ये Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसमें आपको 256GB तक की स्टोरेज, 6000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की सम्भावना है। साथ ही ये IP68+IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 25 हज़ार से 30 हज़ार रुपये के बीच हो सकती है।
ये पढ़ें: How to watch IPL 2025 Free – JioHotstar पर IPL cricket match फ्री में कैसे देखें
6. OnePlus 13 Mini / 13T

OnePlus जल्द ही एक नया कॉम्पैक्ट फोन – OnePlus 13 Mini / OnePlus 13T लेकर आ सकता है। हाल ही में आये लीक के अनुसार ये स्मार्टफोन अप्रैल के अंत तक चीन में लॉन्च हो सकता है, जबकि भारत में इसकी एंट्री में एक से दो महीने लग सकते हैं। इस फोन की खासियत है, Mini मॉनिकर के साथ भी इसकी बैटरी 6,200mAh की हो सकती है। इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
OnePlus 13 Mini भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट, LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें 6.3-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, Android 15, ट्रिपल रियर कैमरा (50+ 50 + 8 MP) आ सकते हैं।
7. Vivo X200 Pro Mini

Vivo X200 Pro Mini, जिसे पिछले साल ग्लोबल मार्केट में X200 Pro और X200 Ultra के साथ पेश किया गया था, अब भारत में एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X200 Pro Mini को भी अब भारतीय बाज़ार में लाने की योजना बनाई जा रही है। इस फोन की खासियत इसका छोटा साइज़ और इसका कैमरा सेटअप होगा।
Vivo X200 Pro Mini में ZEISS-पावर्ड कैमरा सिस्टम मिलने की सम्भावना है, जिसमें 50MP Sony LYT 818 प्राइमरी सेंसर, 50 MP Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड सेंसर, और 50 MP Sony IMX882 पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ये Mediatek के लेटेस्ट फ्लैगशिप Dimensity 9400 के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 6.31-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर होंगे।
ये पढ़ें: IPL 2025 धमाका! टिकट बुकिंग, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल – सब कुछ जानें एक क्लिक में
8. Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge की मोटाई मात्र 5.84 mm है, इस ख़बर के बाद, इस फोन का अनुभव करने का इंतज़ार सभी को है और कई रिपोर्ट कहती हैं कि ये फोन भो अप्रैल 2025 में आने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में काफी पॉपुलर है। इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक होगा और सिलम प्रोफाइल के साथ ये प्रीमियम लुक देगा।
इसके अलावा Galaxy S25 Edge में 200 MP का मुख्य सेंसर, और 10 या 12 MP का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीँ फ्रंट पर भी 12 MP का सेल्फी कैमरा आने के आसार हैं। ये Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसमें 12GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज आएगी। इसमें 512GB वेरिएंट भी मिल सकता है। इसके अलावा इस स्लिम फ़ोन में 4,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।