Vivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO का यह तीसरा स्मार्टफोन होगा। कंपनी इससे पहले iQOO और iQOO Neo को चीन में लॉन्च कर चुकी है।

यह भी पढ़िए: Samsung ने Xiaomi के साथ पार्टनरशिप में पेश किया 108MP कैमरा सेंसर

Vivo iQOO Pro 5G के फीचर

Vivo iQOO Pro 5G को हाल ही में TENNA साईट पर देखा गया है और अगर लिस्टिंग को सही माने तो फोन में आपको 6.41-इंच की FHD+ डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच, 91.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ मिल सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ लेटेस्ट लांच किया गया स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, X50 मॉडेम के अलावा 12GB तक की स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है जिसमे 48MP SonyIMX586 का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। सामने की तरफ आपको 12MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जायेगा। फ़ोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। अन्य फीचर में, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS+GLONASS, USB टाइप-C, NFC आदि दिए जायेंगे। फोन में आपको 4500mAh की बड़ी बैटरी 44W अल्ट्रा-फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

iQOO Pro 5G स्मार्टफोन के साथ Vivo उन कंपनियों में शामिल हो जाएगी जिनके पास 5G रेडी स्मार्टफोन हैं। Samsung ने हाल में ही Galaxy S10 5G और Galaxy Note 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने हाल में ही Mi MIX 3 5G और OnePlus ने OnePlus 7 Pro 5G स्मार्टफोन सलेक्टेड मार्केट में लॉन्च कर चुकी हैं। हालांकि Vivo ने फिलहाल ये साफ नहीं किया है कि कंपनी इस स्मार्ट फोन को ग्लोबल मार्केट में कब लॉन्च करेगी।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageVivo जल्द ला सकता है अपने नए सब-ब्रांड “iQOO” के तहत एक आकर्षक स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में आपको साफ़ तौर पर चीनी स्मार्टफोन ब्रांड का दबदबा देखने को मिलता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनियां रणनीति के चलने अपने नए सब-ब्रांड पेश कर रही है जिसका सबसे ताजा उदाहरण है Oppo द्वारा हाल ही में लांच किया गया Realme ब्रांड और अब इसी क्रम में Vivo ‘iQOO’ के रूप में अपना …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.