Vivo S19 और Vivo S19 Pro हुए लॉन्च; 38,000 रुपये की कीमत पर मिल रहे धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo S18 लाइनअप की सफलता के बाद कंपनी ने अपने दो नए फ़ोन Vivo S19 और Vivo S19 Pro गुरुवार को लॉन्च कर दिए हैं। फ़िलहाल इन फ़ोन को सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और OLED डिस्प्ले वाले इन फ़ोन में 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी हैं। जानते हैं, Vivo S19 और S19 Pro स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

Vivo S19 और Vivo S19 Pro कीमत और उपलब्धता की जानकारी

कंपनी ने इन दोनों फ़ोन को 4 अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमे से बेस मॉडल के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,800 रुपये), 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,100 रुपये), 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये), और 16GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,000 रुपये) निर्धारित की गयी हैं।

ये पढ़े: Nothing Phone 3 की जानकारी हुई लीक; क्या होंगे, जाने स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

जबकि प्रो मॉडल के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,000 रुपये), 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 40,300 रुपये), 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 43,800 रुपये), और 16GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,100 रुपये) निर्धारित की गयी हैं।

Vivo S19 को मिस्टी ब्लू, पीच ब्लॉसम फैन और पाइन स्मोक इंक में पेश किया गया है, और Vivo S19 Pro को मिस्टी ब्लू, स्वॉर्ड शैडो ग्रे और थाउजेंड्स ऑफ ग्रीन माउंटेंस शेड्स में पेश किया गया है। ये फ़िलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं, इसलिए इन्हे Vivo China e-store से ही ख़रीदा जा सकता है।

Vivo S19 और Vivo S19 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

दोनों ही फ़ोन में 6.78 इंच का 1.5K रेसोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बात करें परफॉरमेंस की तो बेस मॉडल में Snapdragon 7 Gen 3 SoC और प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट दिया गया है। दोनों ही फ़ोन OriginOS 4 लेयर के साथ Android 14 पर काम करते हैं। दोनों फ़ोन में 16GB तक RAM और 512GB तक Storage दी गयी हैं।

ये पढ़े: लॉन्च से पहले लीक हुई CMF Phone 1 की भारत में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo S19 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50E प्राइमरी कैमरा + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि Vivo S19 Pro के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल 1/1.56-inch Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर + 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो शूटर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फ़ोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाता है।

बेस मॉडल में 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गयी है, जबकि प्रो मॉडल में 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फ़ोन में 5G,  4G VoLTE, Bluetooth, Wi-Fi, NFC, USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Imageबेहतर स्पेसिफिकेशन और बजट सेगमेंट वाली iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च

कई दिनों की चर्चाओं और लीक के बाद iQOO ने अपनी नई iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च कर दी। इसके अंतर्गत दो स्मार्टफोन iQOO Z8 और iQOO Z8x आते हैं, जिन्हें अलग-अलग चिपसेट के साथ पेश किया गया। यह iQOO Z7 सीरीज़ की उत्तराधिकारी के तौर पर मानी जा रही है। आइए इन नई डिवाइस के …

ImageVivo X100s आज हो रहा है, लॉन्च स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Vivo आज ही चीनी बाज़ार में अपनी नयी सीरीज Vivo X100 लॉन्च करने वाला है, जिसमें Vivo X100s आज चीन में Vivo X100 Ultra और Vivo X100 Pro वैरिएंट शामिल है। लॉन्च से पहले ही एक वीबो यूजर “Digital Chat Station” द्वारा इस फ़ोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स को लीक कर दिया गया है, जिसमें इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, और स्टोरेज जानकारी …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.