Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इस तारीख को लेंगे भारत में एंट्री, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में अपने दो शानदार फोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें से हाल ही में हमनें Vivo X200 FE की इंडिया लॉन्च टाइम लाइन की जानकारी एक्सक्लूसिव रूप से साझा की थी और अब Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च की तारीख लीक हो गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: क्या है बायपास चार्जिंग, जो है गेमर्स के लिए एक वरदान

Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च की तारीख लीक

हाल ही में भारतीय टिप्स्टर Sanju Choudhary द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से इन दोनों फोन के इंडिया लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा की गई है। पोस्ट एक अनुसार Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE 10 जुलाई, 2025 को भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

Vivo X Fold 5 फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 8.03 इंच का 2K+ रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके अतिरिक्त, फोन में 6.53 इंच का LTPO OLED कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

बैक पैनल पर IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा वाइड, और एक टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है, इसके साथ ही 32MP के दो अलग अलग कैमरा से सेल्फी ली जा सकती है। फोन 6,000 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और अलर्ट बटन देखने को मिल सकता है। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9.33mm और अनफोल्ड होने पर 4.3mm हो सकती है।

Vivo X200 FE फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.3 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Dimensity 9300+ या Dimensity 9400e चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 12/256GB और 16/512GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड, और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये 6,500 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिल सकती है।

ये पढ़ें: realme C73 5G मचा रहा भारत में धमाल, 12,000 से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSon Of Sardaar 2 आ रही लोगों को काफी पसंद, इस OTT पर मचाएगी धूम

Ajay Devgan की Son Of Sardaar 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके पिछले पार्ट को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, और अब ये भी अपनी कॉमेडी की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के थिएटर रिलीज के साथ ही Son Of Sardaar 2 OTT Release से संबंधित …

ImageVivo X Fold 5 इस कीमत पर हो गया भारत में लॉन्च, मिल रहें ये वाले धांसू फीचर्स

Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए आज भारत में Vivo ने भी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन Galaxy Z Fold 7 से पूरे 25 हजार तक सस्ता है, और फोन में 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्‍प्‍ले के साथ अन्य शानदार फीचर्स भी …

ImageVivo ला रहा है धमाकेदार फोल्डेबल – कीमत देख लोगे सिर पकड़ लेंगे

Vivo भारत में 14 जुलाई को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE। लेकिन लॉन्च से पहले आज ये दोनों स्मार्टफोन इंटरनेट पर छाए हुए हैं और इसका कारण है इनकी कीमतें। इन दोनों फोनों की (Vivo X Fold 5 price leak) कीमतें लीक हो …

ImageOPPO Reno 14 सीरीज इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

OPPO ने भारत ने अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग स्वयं लीक्स के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। सीरीज में Reno 14 Pro और Reno 14 ये दो फोन को शामिल …

ImageVivo X200 FE क्यों बना ₹55,000 में सबसे दमदार फोन? जानिए 5 बड़ी वजहें

Reasons to buy Vivo X200 FE– Vivo ने भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है, और ये एक compact flagship phone है, जो ढेरों पावरफुल फीचर्स के साथ आया है। यहां “FE” का मतलब है Fashion Edition, जो Samsung के Fan Edition से बिल्कुल अलग है। ये फोन उन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products