Vivo X300 Series लॉन्च: कैमरा क्वॉलिटी में देगी iPhone को टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने अपनी नई Vivo X300 Series को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं। चीन लॉन्च के दो हफ्ते बाद अब ये फोन यूरोप में आ गए हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इनका लॉन्च दिसंबर की शुरुआत में होने वाला है। दोनों ही डिवाइस कंपनी के अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन हैं, जिनमें नया MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट दिया गया है।

ये पढ़ें: OnePlus 15 vs iQOO 15: कौन बनेगा 2025 का Android King?

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo X300 सीरीज़ का डिज़ाइन एकदम प्रीमियम है। इसमें बड़ा Zeiss ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, मेटल फ्रेम और IP68 रेटिंग के साथ वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस। X300 Pro में 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जबकि X300 में थोड़ा छोटा 6.31-इंच Q10+ OLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों में 120Hz refresh rate और HDR सपोर्ट है, जो इन्हें फ्लैगशिप फोन की लीग में खड़ा करता है।

Upcoming Smartphones In October 2025: vivo V60e, X300 Series, iQOO 15, OnePlus 15, Find X9 Series & More

पावर और परफॉर्मेंस

दोनों फोनों में Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे परफॉर्मेंस सुपर फास्ट रहती है। X300 Pro में 5440mAh बैटरी और X300 में 5360mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती हैं।

कैमरा

Vivo की X सीरीज़ हमेशा से कैमरा क्वॉलिटी के लिए जानी जाती है, और X300 सीरीज़ भी फोटोग्राफी के अनुभव को अगले लेवल पर ले जाती है।

  • Vivo X300 Pro में 50MP Sony LYT-828 मेन लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP periscope lens (100x zoom) मिलता है।
  • वहीं Vivo X300 में 200MP Samsung HPB मेन सेंसर और 50MP टेलीफोटो लेंस हैं।
  • दोनों में 50MP सेल्फी सेंसर और Zeiss V3+ इमेजिंग चिप दी गई है, जो फोटो प्रोसेसिंग को शानदार बनाती है।

ये पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

कीमत और उपलब्धता

यूरोप में Vivo X300 Pro की कीमत €1,399 (करीब ₹1,43,000) है, जबकि Vivo X300 की शुरुआती कीमत €1,049 (करीब ₹1,08,000) रखी गई है। भारतीय बाजार में कीमतें थोड़ी कम रहने की उम्मीद है, करीब ₹70,000 से ₹95,000 के बीच।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: एक ही फ्लैगशिप फॉर्मूला, लेकिन सोच बिल्कुल अलग, कौन पड़ेगा भारी?

Galaxy S26 Ultra को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। यह Samsung का सबसे ताकतवर फ्लैगशिप है। दूसरी तरफ Find X9 Pro की कहानी अलग है। OPPO ने पिछले कुछ सालों में चुपचाप अपनी फ्लैगशिप पहचान दोबारा मज़बूत की है, और इस बार Hasselblad कैमरा, 7,500mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी और दमदार हार्डवेयर के साथ …

Imagevivo X300 Series: ऐसा कैमरा और चिपसेट जो iPhone को टक्कर देगा

vivo ने चीन में अपनी नई vivo X300 series पेश की है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं – vivo X300 और vivo X300 Pro। ये कंपनी के पहले स्मार्टफोन हैं जो MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट के साथ आये हैं। दोनों ही मॉडल ZEISS कैमरा सिस्टम, बेहतर वीडियो क्षमताओं और नए डिज़ाइन के साथ पेश …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImageiPhone 18 में कैमरा बदल सकता है, कीमत को लेकर भी नई तस्वीर सामने आई

iPhone 18 सीरीज़ अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इसके बारे में चर्चा अभी से तेज़ हो चुकी है। वजह सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि वो संतुलन है जिसे Apple हर बार साधने की कोशिश करता है, यानि नई टेक्नोलॉजी देना, लेकिन कीमत को बहुत ज़्यादा डरावना न बनने देना। हालिया रिपोर्ट्स में …

Imagevivo X200T भारत में लॉन्च: Dimensity 9400+, 6200mAh बैटरी और 3x ZEISS कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन vivo X200T लॉन्च कर दिया है। यह फोन X200 सीरीज़ का हिस्सा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड 3x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस शामिल है। सभी कैमरे ZEISS ट्यूनिंग के साथ आते हैं। फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products