Vivo X50 और X50 Pro होंगे जल्द ही इंडिया में लांच, विवो के इंडिया सीईओ ने की पुष्टि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo X50 और X50 Pro 1 जून यानि की आज चीन में लांच की जाएगी। लेकिन चीन में लांच किये जाने से पहले ही विवो इंडिया के सीईओ Jerome Chen ने कंपनी के फेसबुक पेज पर यह कहा है की Vivo X50 सीरीज जल्द ही इंडियन मार्किट में भी लांच की जाने वाली है।

Chen की पोस्ट के अनुसार, Vivo X50 5G सीरीज लांच तो जरुर की जाएगी लेकिन अभी के लिए इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं शेयर की गयी है। इसके अलावा X50 और X50 Pro की स्पेसिफिकेशन JD.com पर लीक्ड हो चुकी है जो चीन की एक इ-कॉमर्स वेबसाइट है।

Vivo X50 और X50 Pro के फीचर

विवो की लेटेस्ट X50 सीरीज के तहत आपको 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट वाले X50 और X50 Pro दो स्मार्टफोन लांच किये जायेंगे। इसके अलावा सामने की तरफ आपको पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। बायोमेट्रिक के लिए यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर दिया गया होगा। प्रो वर्जन में थोडा सा कर्व डिस्प्ले के साथ AI आधारित क्वैड कैमरा मिलेगा।

अगर लीक हुई जानकरी को देखे तो Vivo X50 को मार्किट में 2 अलग अलग रैम और स्टोरेज वरिएन्त में पेश किया जा सकता है। उम्मीद तो इसके 8GB और 12GB रैम के साथ लांच होने की है। वेबसाइट की लिस्टिंग के हिसाब से X50 मॉडल आपको लिक्विड ऑक्सीजन, ब्लैक मिरर और ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन के साथ मिल सकता है।

X50 Pro में आपको लिक्विड ऑक्सीजन और ब्लैक मिरर ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा यहाँ पर आपको गिम्बल स्टाइल कैमरा सेटअप के अलावा 90Hz डिस्प्ले, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचर भी दिए जायेंगे। कीमत की बात करे तो ये सीरीज इंडिया में 25 से 30 हज़ार रुपए के बीच लांच हो सकती है।

Related Articles

Imageक्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे। जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, …

ImageVivo ने किया X50 सीरीज के इंडिया में लांच को टीज़

Vivo ने इसी महीने की शुरुआत में चीन में X50 सीरीज को लांच किया था। सीरीज को लांच किये जाने के तुरंत बाद ही इसके इंडिया में भी लांच किये जाने से जुडी काफी रिपोर्ट सामने आ रही थी। कंपनी के सीईओ ने भी इसके इंडिया लांच को लेकर weibo पर पोस्ट की थी। इसी …

ImageVivo X50 Pro 5G इंडिया में होगा 16 जुलाई को लांच

Vivo पिछले कुछ दिनों से Vivo X50 Pro को टीज़ कर रही थी। जून महीने में विवो इंडिया के सीईओ Jerome Chen ने भी साफ़ किया था की X50 सीरीज इंडिया में जल्द ही लांच की जा सकती है। डिवाइस की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गयी थी लेकिन आज Smartprix को दी …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Realme GT 8 Pro ने अपने चाइना लॉन्च के साथ ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी थी। फोन के स्पेक्स काफी शानदार हैं। लेकिन Realme फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था की ये इंडिया में कब लॉन्च होगा? अब इसका जवाब मिल गया है। भरोसेमंद टेक इनसाइडर योगेश ब्रार के मुताबिक, Realme …

Discuss

Be the first to leave a comment.