6500mAh की बैटरी के साथ मात्र 15,000 रुपए में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन Vivo Y39 5G

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने Y-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Vivo Y39 5G लॉन्च किया है और ये एक किफायती फोन होगा, जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी के साथ आएगा। साथ ही 20,000 के बजट में आने वाले फोन में कुछ AI फीचर भी शामिल होंगे।

Vivo Y39 5G की कीमतें और उपलब्धता

Vivo Y39 5G में दो स्टोरेज वैरिएंट होंगे और इस फोन को आप बैंगनी और नीले रंगों में खरीद पाएंगे।

  • 8 GB + 128GB – 16,999 रुपए।
  • 8GB + 256GB – 18,999 रुपए।

Vivo Y39 5G की सेल आज (27 मार्च, 2025) से ही Flipkart, Amazon और Vivo India e-store पर शुरू हो रही है। इस फोन को HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI बैंक के क्रेडिट कार्डों से खरीदने पर 1,500 रुपए की छूट भी मिलेगी।

Vivo Y39 5G की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y39 5G में 6.68-इंच की LCD डिस्प्ले है, जो एचडी+ रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगी। इस पर स्कॉट सेंसेशन प्रोटेक्शन ग्लास भी है। इसमें आपको Qualcomm के ओक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 चिप की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। आप 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज विकल्पों में से चुन सकते हैं।

ये किफायती फोन FunTouch OS 15 पर काम करता है, जो कि Android 15 पर बेस्ड है। कंपनी ने इस पर दो सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी पैच देने की बात कही है। इस UI के साथ आपको इसमें AI Screen Translation, AI SuperLink, Circle to Search, AI Audio Algorithm, Live Text जैसे AI फीचर भी मिलेंगे। साथ में आपको Gemini Assistant भी मिलेगा।

अब बात करते हैं इस Vivo Y39 के कैमरा सेटअप की, ये डिवाइस 50MP Sony AI प्राइमरी कैमरा और और 2MP बोकेह कैमरा से लैस है। साथ में सेल्फी लेने के लिए आप 8MP पंच-होल फ्रंट कैमरा कस इस्तेमाल कर पाएंगे। ये फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 44W फ़्लैशचार्ज फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये फोन IP64 और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जिसके साथ ये मज़बूत और हल्के फुल्के पानी से भी सुरक्षित है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageVivo T5x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, लेकिन क्या ये है सबसे बड़ा अपग्रेड?

अगर आपका फोन शाम तक पहुंचते-पहुंचते 15–20% पर आ जाता है या आपको किसी लम्बे सफर पर बैटरी की चिंता होती है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो Vivo का नया Vivo T5x 5G शायद उसी आदत को बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में यह फोन लॉन्च कर दिया है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products