अभी जान लें फोन भीगने पर क्या न करें? नहीं तो आपका भी फोन हो जाएगा खराब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बारिश का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में अक्सर घर से बाहर निकलते समय बारिश की वजह से मोबाइल भीग जाता है। ऐसे में कई लोग अपने तरीके अपनाने लगते हैं, जिस वजह से फोन सही होने की बजाय पूरा खराब हो जाता है। यदि आप भी चाहते हैं, कि बारिश में भीगने पर आपका फोन खराब न हो तो, इस लेख में हमनें बताया है, कि फोन के भीगने पर क्या नहीं करना चाहिए, जिससे फोन खराब न हो। आगे फोन भीगने पर क्या न करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO के इस फोन ने मचाई बाजार में तबाही, इतनी कम कीमत पर शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ हो गया लॉन्च

फोन भीगने पर क्या न करें?

फोन को ऑन न करें

अक्सर हम ये गलती कर देते हैं, कि फोन जैसे ही भीगता है, तो हम उसे तुरंत ऑन करके देखते हैं, कि वो सही से काम कर रहा है या नहीं?, लेकिन ये ही सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि फोन में पानी होने की वजह से ऑन करने पर शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे फोन खराब हो जाता है। इसलिए, पानी घुसने पर फोन को भी भी तुरंत ऑन न करें।

ड्रायर से फोन को न सुखाएं

फोन पानी में भीगने पर यदि हमारे घर में हेयर ड्रायर है, तो हम उससे फोन को सुखाने लगते है, जो पूरी तरह से गलत है। ड्रायर से निकलने वाली हवा काफी गर्म होती है, और ऐसे में लगातार उससे फोन पर हवा करने पर फोन के छोटे छोटे पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं, कई बार गरम हवा से फोन का डिस्प्ले भी खराब हो जाता है, इसलिए फोन गिला होने पर उसे ड्रायर से न सुखाएं।

चार्जिंग पर न लगाएं

लोगों को ये गलतफहमी हो जाती है, कि फोन किसी वजह से ऑन नहीं हो रहा है, तो चार्जिंग पर लगाने पर वो तुरंत चालू हो जायेगा। हालांकि, ऐसा तरीका कुछ ही मामलों में काम करता है। फोन भीगने पर उसे कभी भी चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए, इससे शॉर्ट सर्किट होने से फोन की बैटरी डैमेज हो सकती है, और ब्लास्ट होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

फोन को झटकाएं नहीं

फोन कोई कपड़ा तो है नहीं, कि उसे झटकाने पर पानी निकल जाएगा, बल्कि ऐसा करने पर जिन पार्ट्स में पानी नहीं गया है, उन पार्ट्स में भी पानी जा सकता है, इसलिए यदि आपका फोन भीग गया है, तो उसे कभी भी झटकाएं नहीं, और जैसा है, वैसे ही रख दें।

चावल में न रखने की गलती न करें

हालांकि, कई लोग ये सलाह देते हैं, कि फोन भीगने पर उसे चावल में रख दें, जिससे चावल उसका पानी सोख लेंगे, और ये कुछ हद तक सही भी है, लेकिन ये हर बार पूरी तरह से काम नहीं करता है। चावल में रखने पर भी आपके फोन से पानी पूरी तरह से नहीं निकलता है, और इस भरोसे जब आप फोन को चावल से निकाल कर चालू करते हैं, तब फोन में पानी रहने की वजह से उसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें बताया है, कि फोन भीगने पर क्या न करें?, हालांकि अक्सर लोग ये ही गलतियां करते हैं, जिस वजह से उनका फोन ठीक होने की बजाय खराब हो जाता है। आपको भी ध्यान रखना है, कि जब भी आपका फोन भीगे तो ये गलतियां न दोहराएं।

ये पढ़ें: Redmi ने चुपके से लॉन्च कर दिया अपने इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageZero Click Hack: पता भी नहीं चलेगा और फोन हैक हो जायेगा, ऐसे करें बचाव नहीं तो अकाउंट हो जाएगा साफ

अक्सर अपने ऑनलाइन ठगी के कई तरीके सूबे होंगे, जिसमें स्कैमर्स या तो कॉल के माध्यम से आपको स्कैम में फ़ंसाते हैं, या फिर किसी लिंक पर क्लिक करने पर आपके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। ऐसे स्कैम से सतर्क हो कर बचा जा सकता है, लेकिन क्या हो जब आपके पास न …

Imageनया फोन लेने से पहले जान लें: 2026 में स्मार्टफोन की कीमतें क्यों बढ़ेंगी?

अगर आप 2025-2026 में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से थोड़ा बजट बढ़ाने की तैयारी कर लीजिए। वजह सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि AI डेटा सेंटर्स का स्मार्टफोन की कीमतों पर असर और टेक इंडस्ट्री में हो रहा एक बड़ा शिफ्ट है। आने वाले सालों में फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि महंगे …

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.