iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट, AR इफेक्ट्स और नए बैकग्राउंड के साथ मिलेगा डॉक्यूमेंट स्कैन फीचर भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp अपने ऐप में कई नए शानदार फीचर्स को शामिल कर रहा है, हाल ही में कंपनी ने न्यू ईयर बंडल के साथ नए वीडियो कालिंग इफेक्ट्स और इमोजी को जोड़ा था और अब कंपनी iOS के लिए नए फीचर्स को जोड़ रही है, जिसमें डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने वाले फीचर के साथ AR इफेक्ट्स और बैकग्राउंडस भी शामिल होंगे। आगे iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा अगले महीने

iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट

जैसा कि हमनें ऊपर बताया Whatsapp में iOS के लिए नए फीचर्स को शामिल किया गया है। दरअसल इसकी जानकारी WABetaInfo द्वारा साझा की गयी है, जिसके अनुसार iOS app version 24.25.93 के लिए Whatsapp में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जा रहा है, जिससे यूजर्स इसे और भी बेहतर तरीके से उपयोग कर पाएं। इस नए अपडेट में तीन नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इस प्रकार है:

  • AR इफ़ेक्ट: इस इफ़ेक्ट का उपयोग यूजर्स कैमरा के माध्यम से कर पाएंगे। इसके उपयोग करने के लिए कैमरा व्यूफ़ाइंडर में गैलरी आइकन के पास में इमेज वैंड आइकन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा, इसमें यूजर्स confetti, star windows, tears, underwater, sparkles, और karaoke जैसे इफेक्ट्स का मजा ले पाएंगे।
  • नए बैकग्राउंडस: AR इफ़ेक्ट के अतिरिक्त whatsapp में नए बैकग्राउंडस को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से यूजर्स अपने आस पास के बैकग्राउंड को और भी बेहतर बना सकते हैं, इसके अतिरिक्त वीडियो के कलर टोन को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
  • डॉक्यूमेंट स्कैन: इसमें सबसे खास डॉक्यूमेंट स्कैन करने वाले फीचर को शामिल किया गया है। इसका उपयोग चैट्स में डाक्यूमेंट्स वाले सेक्शन के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें कलर, ग्रेस्केल और ब्लैक एंड वाइट जैसे फिल्टर्स को भी शामिल किया गया है। किसी भी डाक्यूमेंट का फोटो खींचने पर ये उसे स्कैन कर लेगा, और क्रॉप कर देगा। इसमें बॉर्डर रिर्साइज़ वाले ऑप्शन को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: POCO F7 जल्द Snapdragon 8s Elite के साथ धूम मचाएगा, मिलेगी नेक्स्ट लेवल गेमिंग परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.