अब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं।

यानी अब चैट करते-करते ही रिचार्ज भी हो जाएगा, बिना कहीं और जाए।

ये पढ़ें: Android 17 में दिखा नया फीचर, Pixel फोन अब पहले जैसे नहीं रहेंगे

क्या है नया फीचर

WhatsApp ने PayU के साथ मिलकर ये सुविधा शुरू की है। इसके तहत Airtel, Jio और Vi जैसे नेटवर्क के प्रीपेड यूज़र्स सीधे WhatsApp पर ही अपने प्लान देख सकते हैं और रिचार्ज पूरा कर सकते हैं।

ये फीचर धीरे-धीरे सभी Android और iPhone यूज़र्स के लिए रोलआउट हो रहा है, इसलिए अगर अभी आपको नहीं दिख रहा, तो आने वाले दिनों में मिल जाएगा।

कैसे काम करेगा WhatsApp mobile recharge

WhatsApp ने इसके लिए ऐप में एक ₹ (रुपया) वाला आइकन जोड़ दिया है। यही आपका नया एंट्री पॉइंट है। बस इस पर टैप करते ही आपके सामने रिचार्ज का ऑप्शन आ जाएगा और आप अपना नंबर डाल सकते हैं या किसी और का रिचार्ज भी कर सकते हैं।

इसके बाद प्लान चुनिए, पेमेंट मोड (UPI, कार्ड) सिलेक्ट कीजिए और कुछ ही सेकंड में रिचार्ज पूरा हो जाएगा।

ये पढ़ें: गर्मी आने से पहले ही अलर्ट, इन कारणों से AC खरीदना इस बार पड़ सकता है महंगा

क्यों काम का है ये फीचर

असल फायदा यही है कि अब आपको बार-बार ऐप बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp पहले ही बिल पेमेंट और मेट्रो टिकट जैसी सुविधाएं दे रहा था, और अब रिचार्ज जुड़ने के बाद ये धीरे-धीरे एक “ऑल-इन-वन” ऐप बनता जा रहा है। सबसे बड़ी बात है कि आप चैट करते-करते भी पैसे भेज सकते हैं या रिचार्ज कर सकते हैं

किन यूज़र्स को मिलेगा WhatsApp mobile recharge फीचर रोलआउट

फिलहाल ये फीचर Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.