Whatsapp के नए स्टेटस फीचर्स लॉन्च, इन तरीकों से कर पाएंगे स्टेटस को कस्टमाइज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp काफी समय से चैट्स को लेकर अपने ऐप में नए नए फीचर्स को शामिल कर रहा है, वहीं इस बाद कंपनी ने स्टेटस संबंधी कुछ खास फीचर्स को अपने ऐप में शामिल किया है, जिससे आप अपने Whatsapp ऐप में स्टेटस को अलग अलग तरीके से कस्टमाइज कर पाएंगे। आगे Whatsapp के नए स्टेटस फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio का ये प्लान दे रहा 200 से कम कीमत में 2GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और OTT की सुविधा

Whatsapp के नए स्टेटस फीचर्स

Whatsapp के नए स्टेटस फीचर्स
  • Layout: इस फीचर की सहायता से आप Whatsapp स्टेटस में एक कोलाज बना सकते हैं जिसमें 6 फोटोज तक जोड़े जा सकते हैं।
  • Music Sticker: कंपनी ने म्यूजिक सम्बंधित नए फीचर को भी शामिल किया है, जिससे स्टेटस म्यूजिक लगाने के साथ साथ म्यूजिक स्टीकर भी लगा सकते हैं, जो आपका मूड दर्शायेगा।
  • Photo Sticker: अब आप अपने किसी भी फोटो को स्टीकर में बदल कर उसे अपने स्टेटस में कहीं भी लगा सकते हैं, और उस स्टीकर का साइज भी बड़ा या छोटा कर सकते हैं।
  • Add Yours: ये एक नया फीचर है, जिसकी सहायता से आप “Add Yours” स्टीकर में अपना फोटो शेयर कर सकते हैं, और अपने अन्य दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। ये बिलकुल Instagram के “Add Yours” की तरह ही है।

उपलब्धता

Meta ने इसकी सटीक तारीख की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कंपनी के अनुसार इन Whatsapp के नए स्टेटस फीचर्स को जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में ये फीचर्स हर Whatsapp यूजर के ऐप में शामिल होंगे।

ये पढ़ें: Google Store India लॉन्च के बाद मिल रहें ये ढेरों फायदें, कहीं आप मिस न कर दें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImageNew Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

नए साल से ठीक पहले WhatsApp ने 2026 के लिए अपने खास New Year features रोलआउट कर दिए हैं। यह वही वक्त होता है, जब WhatsApp पर साल का सबसे ज़्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। लोग देर रात तक मैसेज भेजते हैं, वीडियो कॉल्स करते हैं और ग्रुप चैट्स में नए साल के बनाते …

ImageOnePlus AI लॉन्च: OnePlus 13s Plus Key से कर पाएंगे ये बेहतरीन AI टास्क

OnePlus काफी समय से अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13s को “Plus Key” के साथ टीज कर रहा था, जिसे अलर्ट स्लाइडर की जगह शामिल किया गया था। आज कंपनी ने OnePlus 13s Plus Key के फीचर्स को OnePlus AI के नाम से लॉन्च कर दिया है। हालांकि, फोन को 5 जून को लॉन्च किया जाएगा, …

ImageRedmi Note 15 और Redmi Pad 2 Pro लॉन्च, लंबे अपडेट सपोर्ट ने सबका ध्यान खींचा

Redmi ने भारत में साल की अपनी पहली बड़ी लॉन्च के तहत Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro पेश कर दिए हैं। इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि इन डिवाइसेज़ के लिए मिलने वाला लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Redmi Note 15 को जहां 4 बड़े Android अपडेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.