Women Safety Apps: भारत में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स, जिनके फीचर्स से पुलिस कम समय में आपके पास आ जाएगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Women Safety Apps: भारत में आपराधिक गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही है, जिनका शिकार कई भारतीय महिलाएं हो चुकी है। इनमें ज्यादातर वो महिलाएं है, जो काम की वजह से घर से बाहर होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स लॉन्च किए गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर महिलाओं के काम आ सकते हैं। इस लेख में हमनें भारत में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स (Safety apps for women in india) की जानकारी दी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: महिलाओं के लिए सेफ्टी गैजेट्स: किसी भी परिस्थिति में रख सकते हैं आपको सुरक्षित

भारत में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स(Women Safety Apps)

Raksha App

यदि महिला घर से बाहर हो, तब ये ऐप महिलाओं के काफी काम आता है। इस ऐप में आपको कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें फोन स्विच ऑफ होने पर भी अपनी फैमिली को अलर्ट भेजा जा सकता है। ये SOS फंक्शन के साथ आता है, और Play Store पर उपलब्ध है।

Raksha App फीचर्स

  • इसके SOS फंक्शन की सहायता से जरूरत पड़ने पर पहले से सिलेक्ट किए गए कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन के साथ अलर्ट भेजा जा सकता है।
  • यदि फोन लॉक है तब भी ये ऐप काम करता है।
  • फोन आपसे दूर है, या आप फोन की मैनुअली एक्सेस नहीं कर सकते, तब वॉइस कमांड की सहायता से भी अलर्ट भेजा जा सकता है।
  • रेगुलर इंट्रवल्स में ऐप अपने आप ही चुने गए इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन भेजता रहता है।

SafetiPin

भारत में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स की लिस्ट में दूसरा नाम इस ऐप का है, जिसमें आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसका सबसे खास फीचर है, कि इसमें अनसेफ जगहों को पिन किया जा सकता है, जिससे दूसरों को मदद देने का ऑप्शन भी मिलता है। ऐप को हिंदी इंग्लिश और बाकी अन्य भाषाओं में उपयोग के लिए पेश किया गया है।

SafetiPin App फीचर्स

  • इसमें GPS ट्रैकिंग का ऑप्शन दिया गया है, जिससे किसी भी सुरक्षित लोकेशन तक पहुंचने का सही रास्ता बताया जाता है।
  • इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स पर इमरजेंसी अलर्ट भेजने की सुविधा भी मिलती है।
  • फैमिली मेंबर्स महिलाओं की लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर पाते हैं।

bSafe

Women Safety Apps की बात करें, तो ये भी एक अच्छा ऐप है, जिसमें बाकी अन्य ऐप्स की तरह सेफ्टी फीचर्स तो मिलते ही है, लेकिन इसके अतिरिक्त फेक कॉल का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे महिलाएं बहाना बना कर अनसेफ परिस्थिति से निकल पाएं। ये ऐप भी आपको आसानी से Play Store पर मिल जाएगा।

bSafe App फीचर्स

  • इसमें SOS अलार्म का फीचर मिलता है, जिससे इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को लाइव ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है।
  • फेक कॉल की सहायता से ऑफस या कहीं गॉट परिस्थिति में फंसने पर कॉल का बहाना करके निकला जा सकता है।
  • इसके फॉलो मी फीचर की सहायता से फैमिली महिलाओं की रियल टाइम लोकेशन को ट्रैक कर सकती है।
  • फोन दूर होने की स्थिति में SOS अलर्ट को वॉइस कमांड की सहायता से भी एक्टिवेट किया जा सकता है।

Himmat Plus

इस ऐप को खास दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए बनाया गया है, और ये सीधा दिल्ली पुलिस से लिंक्ड रहता है। इसमें भी आपको सुरक्षा के लिए कुछ खास फीचर्स मिल जाएंगे, और इसकी सहायता से इमरजेंसी होने पर दिल्ली पुलिस भी आप तक कम समय में पहुंच सकती है।

Himmat Plus App फीचर्स

  • इसमें दिल्ली पुलिस इंटीग्रेशन का फीचर होता है, जिससे आपकी लाइव लोकेशन के साथ SOS अलर्ट सीधा दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम पर जाता है।
  • महिलाओं की लाइव लोकेशन को ट्रैक भी किया जा सकता है।
  • इमरजेंसी की स्थिति में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी होती हैं जिन्हें बाद में सबूत के तौर पर पेश भी किया जा सकता है।

Smart24x7

Women Safety Apps की लिस्ट में आखिरी नाम Smart24x7 का है। इस ऐप की भी खास बात है, कि ये कई पुलिस डिपार्टमेंट से लिंक्ड है, जिससे जरूरत पड़ने पर पुलिस जल्द से जल्द महिलाओं तक पहुंच सके। इसमें आपको कई वुमन सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Smart24x7 App फीचर्स

  • इस ऐप में SOS अलर्ट का फीचर मिलता है, जो इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और लोकल पुलिस स्टेशन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजता है।
  • एंजरजेंसी के दौरान ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग हो जाती है।
  • अलग से एक पैनिक बटन दिया गया है, जो पैनिक वाली परिस्थिती में नजदीकी पुलिस स्टेशन पर अलर्ट भेजता है।
  • चैट सपोर्ट की सहायता से महिलाएं चार के माध्यम से भी अपनी लोकेशन भेज सकती हैं।

निष्कर्ष

भारत में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स एक अहम भूमिका निभाते हैं, जो कुछ हद तक महिलाओं के साथ बड़े अपराध होने से उन्हें बचा सकते हैं। हालांकि, ये महिलाओं पर निर्भर करता है, उन्हें इनमें से कौनसा women Safety apps चुनना चाहिए, लेकिन इनमें से एक ऐप महिलाओं के फोन में होना आवश्यक है।

ये पढ़ें: AI फीचर्स के साथ बेस्ट UI इन स्मार्टफोन्स पर है उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageiPhone 16 और iPhone 15 अब ₹60,000 से कम में: New Year 2026 से पहले कौन-सा लेना सही रहेगा?

अगर आप New Year 2026 से पहले नया iPhone लेने का प्लान बना रहे थे, तो ये हफ्ता आपके लिए जैकपॉट जैसा है। best iPhone deals India की लिस्ट में अचानक दो नाम सबसे ऊपर आ गए हैं। इस समय iPhone 16 और iPhone 15, दोनों अभी तक के सबसे कम दामों में उपलब्ध हैं …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Imageगर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 शानदार 1 टन 5-Star AC, कम बिजली में मिलेगा जबरदस्त कूलिंग

गर्मियों की चुभन अभी से दोपहर में महसूस होने लगी है। भारत में हर साल अप्रैल आते-आते कई शहरों में हाल ऐसा हो जाता है कि बिना AC के कमरे में बैठना मुश्किल लगने लगता है। अगर आप भी छोटे कमरे के लिए नया एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो 1 टन 5-स्टार इन्वर्टर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products