Xiaomi 11T Pro आज भारत में होने वाला है लॉन्च; लॉन्च से पहले जानें फ़ीचर और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi 11T Pro को कंपनी आज भारतीय बाज़ार में पेश करने वाली है। Xiaomi की तरफ से ये इस साल का भारत में पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ‘Hyperphone’ के नाम से प्रमोट कर रही है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब लगभग 4 महीने बाद ये भारत में दाखिल होने जा रहा है। फ़ोन में काफी हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे और इसका लॉन्च आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। ये एक ऑनलाइन इवेंट है, जिसे आप कंपनी के youtube चैनल और सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट पर देख पाएंगे।

ये पढ़ें: भारत में Realme 9 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme 9i लॉन्च हुआ

Xiaomi 11T Pro की कीमतें

इस स्मार्टफोन में तीन स्टोरेज वैरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB हैं, लेकिन कंपनी इन तीनों को भारत ये लाएगी या इनमें से दो ही आएंगे, ये हमें थोड़ी देर में पता चल जायेगा। हालांकि इन स्टोरेज वैरिएंट की 40,000 रूपए से 50,000 रूपए के बीच होगी। और इस कीमत के साथ Xiaomi का ये स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च हुए, OnePlus 9RT से टक्कर लेगा।

Xiaomi 11T Pro के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11T Pro में ख़ास फ़ीचर हैं 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Harman Kardonn द्वारा ट्यून किये हुए ड्यूल स्पीकर। ये स्मार्टफोन Xiaomi 11i HyperCharge के बाद, भारत में 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि 0 से 100% तक इस फ़ोन की बैटरी भी मात्र 17 मिनट में चार्ज हो जाती है। साथ ही इसमें आपको फ्लैगशिप चिपसेट के साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले आएगी। इस फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आने वाली स्क्रीन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। फ़ोन Qualcomm के पिछले साल वाले Snapdragon 888 चिपसेट पर काम करता है, जो 5nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके अलावा इसमें आपको Android 12 पर MIUI 13 स्किन दी गयी है, जो की लेटेस्ट कॉम्बिनेशन है।

ये पढ़ें: 30,000 से भी कम में लॉन्च हुआ लैपटॉप Infinix INBook X2, वर्क फ्रॉम होम के लिए बन सकता है अच्छा विकल्प

कैमरा की बात करें तो, फ्रंट पर पंच-होल कटआउट 16MP का कैमरा आएगा। वहीँ रियर पैनल मॉड्यूल में तीन कैमरे हैं। इनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का टेलीमैक्रो सेंसर शामिल होगा।

Xiaomi 11T Pro के अंदर आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए बॉक्स में आपको 120W का फ़ास्ट चार्जर मिलेगा। अन्य फीचरों में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम स्लॉट, इत्यादि शामिल होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageXiaomi 11T Pro को अभी खरीदिये 5,000 रूपए के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ

ख़ास बातें Xiaomi 11T Pro में 5000mAh की बैटरी है और बॉक्स में 120W चार्जर साथ आएगा। ये तीन स्टोरेज वैरिएंट में रिलीज़ हुआ है, जिनकी कीमत 38,999 रूपए से शुरू होती है। फ़ोन की सेल आज दोपहर 2 बजे से Amazon.in, mi.com पर शुरू होगी। Citibank कार्ड के साथ फ़ोन पर इंस्टेंट 5,000 रूपए …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.