स्मार्टफोन कैमरा की रेस में Xiaomi ने बदला रूट, क्या इस फोन का हर लेंस होगा मास्टरपीस?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन कैमरा रेस में अब तक ज़्यादा लेंस को बेहतर कैमरा माना जाता था। लेकिन अब धीरे धीरे सभी अच्छे लेंस देने की तरफ बढ़ रहे हैं और ऐसे में इस रेस में आगे रहने के लिए Xiaomi अब एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। हमारे एक्सक्लूसिव सोर्स Kartikeya Singh के अनुसार, अगला फ्लैगशिप Xiaomi 16 Ultra triple camera setup के साथ आएगा, जो कि पिछले Ultra मॉडलों में मिलने वाले क्वाड कैमरा सेटअप से अलग है।

Xiaomi अब “ज्यादा लेंस” की बजाय “बेहतर सेंसर” को महत्व दे रहा है।

‘Filler’ लेंस का अंत

Xiaomi 15 Ultra

इस बदलाव का असली मतलब सिर्फ कैमरों की गिनती घटाना नहीं है, बल्कि हर कैमरे की फ्लैगशिप ग्रेड सेंसर क्वॉलिटी को बढ़ाना है। Kartikeya के अनुसार, Xiaomi 16 Ultra के सभी तीन कैमरे हाई परफॉरमेंस मॉड्यूल होंगे, जहां प्राइमरी कैमरा के मुकाबले बाकी के सेंसर ‘कमज़ोर’ या ‘फिलर’ लेंस नहीं होंगे। चाहे आप वाइड एंगल से फोटो लें, पोर्ट्रेट शॉट्स हों या ज़ूम्ड इन, हर फ्रेम में एक जैसा प्रीमियम आउटपुट मिलेगा।

क्या रहेगा, क्या बदलेगा?

फोन में अभी भी वही दमदार 1-इंच का प्राइमरी सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस होगा। लेकिन जहां पहले एक अल्ट्रा-वाइड और एक मिड-ज़ूम कैमरा होता था, अब उसकी जगह एक ही और पहले से ज़्यादा क्षमता वाला तीसरा कैमरा होगा। हालांकि इस तीसरे कैमरे की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई हैं।

vivo X200 Ultra

क्या Xiaomi ने अपने कॉम्पटीशन से सीखा ?

Xiaomi का ये बोल्ड स्टेप पूरी तरह से नया नहीं कहा जा सकता है। हमने हाल ही में Vivo के Vivo X200 Ultra में तीन प्रीमियम कैमरे वाली यही एप्रोच देखी है, जिसने लोगों को काफी इम्प्रेस भी किया था। तो कह सकते हैं कि Vivo ने ही Xiaomi को ये रास्ता दिखाया था।

लेकिन जो भी हो, ये खबर यूज़र के लिए शानदार है। अब ये सोचने की ज़रूरत नहीं होगी कि कौन सा लेंस सबसे अच्छी तस्वीर देगा। Xiaomi 16 Ultra एक ऐसा फोन बनता दिख रहा है जहां कंपनी फिर से सब कुछ नए सिरे से डिज़ाइन कर रही है। यह फोन डिस्प्ले से लेकर बैटरी और SoC तक कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Imagevivo X200T भारत में लॉन्च: Dimensity 9400+, 6200mAh बैटरी और 3x ZEISS कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन vivo X200T लॉन्च कर दिया है। यह फोन X200 सीरीज़ का हिस्सा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड 3x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस शामिल है। सभी कैमरे ZEISS ट्यूनिंग के साथ आते हैं। फोन …

ImageXiaomi के छोटे फ्लैगशिप फोन पर नई जानकारी, 200MP कैमरा की चर्चा

चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक बार फिर Weibo पर नया लीक साझा किया है। इस बार जानकारी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर है। उनके मुताबिक, एक “अगली पीढ़ी का 6.3-इंच स्मॉल स्क्रीन फोन” इस समय टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें ड्यूल 200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि पोस्ट …

ImageStarlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी? कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.