₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है।

यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता है, जहां पहले से कई प्रीमियम ब्रांड मौजूद हैं। कंपनी करीब चार साल बाद 75-इंच कैटेगरी में नया मॉडल लेकर आई है।

ये पढ़ें: Geekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

कीमत और उपलब्धता

Xiaomi QLED TV X Pro 75 को ₹69,999 की कीमत पर पेश किया गया है। लेकिन आप इसे हुए कम में भी खरीद सकते हैं।

HDFC और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹5,000 की छूट मिल रही है, जिससे प्रभावी कीमत ₹64,999 हो जाती है।

19 से 26 फरवरी के बीच प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को चार साल की वारंटी (शर्तों के साथ) दी जा रही है।

यह टीवी 27 फरवरी से mi.com, Amazon India और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Xiaomi QLED TV X Pro 75

Xiaomi QLED TV X Pro 75 स्पेसिफिकेशन

इस मॉडल में 75-इंच 4K QLED पैनल दिया गया है, जो Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, 10-बिट डिस्प्ले 94% DCI-P3 कलर कवरेज देता है। इसमें गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC और ALLM सपोर्ट भी शामिल है।

ऑडियो के लिए यहां आपको 34W स्पीकर सिस्टम इनबिल्ट मिलेगा, जिसमें Dolby Audio और DTS-X सपोर्ट मौजूद है।

टीवी Android 14 आधारित Google TV पर चलता है और Xiaomi का PatchWall इंटरफेस भी इसमें शामिल है। Hands-free Google Assistant, AirPlay 2 और Google Cast जैसी सुविधाएँ भी यूज़र्स का काम आसान करेंगी।

ये पढ़ें: कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें Quad-core A55 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI (eARC सहित), 2 USB और अन्य पोर्ट्स दिए गए हैं।

75-इंच QLED टीवी को ₹65 हजार के आसपास लाकर Xiaomi ने बड़े स्क्रीन वाले सेगमेंट में एक नया प्राइस पॉइंट पेश किया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Image30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

30 मिनट में 75% चार्ज? Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के तुरंत बाद Samsung ने इसके लिए भारत में 60W फास्ट चार्जर भी पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया अडैप्टर Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। तेज़ चार्जिंग की ज़रुरत रखने …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageJio का नया कमाल – अब विदेश में भी फ्री मिलेंगे SMS, बिना Roaming के

Jio WiFi SMS – विदेश यात्रा के दौरान नेटवर्क न मिलना और ज़रूरी SMS, खासकर बैंक OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन मैसेज का मिस हो जाना एक आम समस्या रही है। इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए Reliance Jio ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूज़र्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के माध्यम …

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.