Xiaomi Mi 11 हो सकता है 8 फरवरी को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi इंडियन मार्केट में दो नए Mi 5G स्मार्टफोन लांच करने वाली है। Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके जानकारी शेयर की है। दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ पेश किये जायेंगे। दोनों Mi 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोनों को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी ने पिछले साल चीन में लेटेस्ट फ्लैगशिप 888 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन Mi 11 लॉन्च किया था। Mi 11 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो इस प्रोसेसर के साथ आता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दो Mi 5G स्मार्टफोन्स में से एक फोन Mi 11 हो सकता है।

वहीं, दूसरे स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Qualcomm ने Snapdragon 870 प्रोसेसर को हाल में लॉन्च किया है। यह प्रोसेसर अभी सिर्फ Motorola Edge+ S स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया है, और यह अभी चीन में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi MI 11 के फीचर

चीन में लांच किये गये Mi 11 में सामने की तरफ 6.81 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है। डिवाइस में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

Xiaomi Mi 11 goes official

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 108MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा वाइड, 5MP का टेलीफ़ोटो लेंस 8K विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ दिए जा सकते है। सामने की तरफ 20MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,600mAh की बैटरी 55W वायर चार्जिंग, 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग के अलावा 10W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Mi 11 की स्पेसिफिकेशन

मोडल Xiaomi Mi 11
डिस्प्ले 6.81-इंच QHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 888
मेमोरी 8GB + 128GB; 8GB + 256GB; 12GB + 256GB;(LPDDR5 + UFS 3.1)
बैटरी 4,600mAh, 55W वायर फ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग
रियर कैमरा सेटअप 108MP (1/1.33″ सेंसर, f/1.85, 1.6µm, OIS) प्राइमरी + 13MP (f/2.4, 123° FoV) अल्ट्रावाइड 5MP (f/2.4, AF) मैक्रो
Up to 8K HDR10+
सेल्फी कैमरा 20MP, f/2.4
सॉफ्टवेयर MIUI 12.5 ( एंड्राइड 11)
अन्य फीचर स्टीरियो स्पीकर, NFC, Wi-Fi 6, IR Blaster, USB टाइप C, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

 

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हो सकते है 11 फरवरी को चीन में लांच: जाने क्या होगा इनमे ख़ास

चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी शाओमी हाल ही के सालों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती आई है और पिछले साल तो कंपनी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन, 180% स्क्रीन टू बॉडी रेशों वाले फोनों को लॉन्च करके स्मार्टफोन मार्केट में एक अलग ही लेवल सेट किया है। अभी हाल ही में मनु कुमार जैन ने यह भी …

ImageXiaomi Mi Mix 3 स्नैपड्रैगन 855 और 5G सपोर्ट के साथ हुआ लांच; देखें डिवाइस की पहली झलक

चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रविवार को अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की बजाय का 5G वेरियंट ही ग्लोबली लॉन्च किया है। कंपनी ने येही फोन पिछले साल चीन में भी पेश किया था। शाओमी की इस फ्लैगशिप …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.