Redmi 10 के साथ लॉन्च होगा एक और स्मार्टफोन; सामने आयी नयी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi अपने बजट स्मार्टफोनों के लिए जानी जाती है। अब कंपनी पिछले साल लॉन्च हुई Redmi 9 सीरीज़ के सक्सेसर की तैयारी कर रही है। कंपनी ने खुद Redmi 10 स्मार्टफोन के लॉन्च का टीज़र दिया है और इसमें ये भी बताया है कि ये फ़ोन क्वाड रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इसमें 90Hz फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले भी आएगी। लेकिन आज एक और ख़बर लीक हुई है और वो ये है कि इसके साथ कंपनी Redmi 10 Prime को भी लॉन्च कर सकती है। दरअसल, इस स्मार्टफोन को CEIR IMEI डेटाबेस लिस्टिंग में स्पॉट किया गया और आसार हैं कि ये दोनों स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक या सितम्बर के शुरूआती हफ़्तों में बाज़ार में आएंगे।

Redmi 10 Prime को CEIR IMEI डेटाबेस लिस्टिंग के दौरान 21061119BI मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। ये Redmi 10 Prime का भारतीय वैरिएंट होगा। आइये आपको Redmi 10 सीरीज़ के स्मार्टफोनों के बारे में बाकी जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें: RedmiBook लैपटॉप हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

ये नयी लीक प्रचलित लीकर मुकुल शर्मा (@stufflistings) द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गयी है। इस लिस्टिंग में Redmi 10 के साथ Prime वैरिएंट को भी देखा जा सकता है। इसके मॉडल नंबर में जो आखिर में “I” है, वो India के लिए है।

Redmi 10 Prime से सम्बंधित ये पहला लीक सामने आया है, लेकिन इससे सम्बंधित और कोई जानकारी फिलहाल नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में इसके और भी फ़ीचर लीक हो सकते हैं। हालांकि इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन यानि कि Redmi 10 को कंपनी ने टीज़ भी किया है और इसके काफी स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं।

Redmi 10 में क्वाड रियर कैमरा की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा फ़ोन में 6.5-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है और पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G88 चिप का आना संभव है।

इसके अलावा रिपोर्ट कहती हैं कि इसमें 6GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज आएगी। फ़ोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी 18W चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके अलावा सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आने के कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि पिछली तरफ 50 MP का मुख्य कैमरा, 8 MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP के मैक्रो लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Redmi Buds 3 Pro हुए ब्लूटूथ 5.2 और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ लॉन्च

इसमें भी आपको बाकी के Xiaomi फोनों की तरह Android 11 के साथ MIUI 12.5 स्किन मिल सकती है और बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इसमें आएगा।

अब देखना ये है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोनों को कब लॉन्च करती है और किस कीमत पर।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.