अब YouTube ही तय करेगा कि तुम इसे इस्तेमाल कर सकते हो या नहीं, जानें क्या है माजरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

YouTube ने अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर और सख्त होने का निर्णय लिया है। Youtube ने किशोरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया नियम बनाया है कि अब अकाउंट बनाते वक्त अगर कोई बच्चा झूठ बोलकर अपनी उम्र 18 साल से ज़्यादा भी भर देता है, तो भी YouTube का नया AI सिस्टम उसकी असली उम्र पकड़ लेगा। और ये सब मुमकिन होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से।

ये पढ़ें: Google Password Manager के 5 बेहतरीन Alternatives जो 2025 में आपकी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाएंगे

अब AI बताएगा कौन बच्चा है, कौन नहीं

13 अगस्त से अमेरिका में YouTube इस नए AI Age Estimation फीचर की टेस्टिंग शुरू करने जा रहा है। इस नए सिस्टम का उद्देश्य है, उन यूज़र्स की पहचान करना जो नाबालिग हैं, लेकिन फ़र्ज़ी उम्र डालकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हैं।

ये नया AI सिस्टम कई सिग्नल्स को ट्रैक करेगा, जैसे कि यूज़र किस तरह के वीडियो सर्च करते हैं, वे कौन-से टाइप के कंटेंट को ज़्यादा देखते हैं और उनके अकाउंट की उम्र कितनी पुरानी है। इन सब डाटा पॉइंट्स के आधार पर AI ये अनुमान लगाएगा कि यूज़र किशोर है या नहीं। और अगर सिस्टम को लगे कि कोई यूज़र 18 साल से छोटा है, तो उसके अकाउंट पर Youtube अपने आप कुछ सख्त बदलाव करेगा, भले ही उस यूज़र ने गलत जन्मतिथि डाली हो।

ये पढ़ें: अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

अब बच्चों को नहीं दिखेगा यह सब

अगर AI को लगे कि यूज़र नाबालिग है, तो YouTube खुद ही कुछ सीमाएं लागू कर देगा:

  • Age-restricted वीडियो ब्लॉक कर दिए जाएंगे
  • Personalised Ads बंद कर दी जाएंगी
  • “Take a Break” नोटिफिकेशन दिखेगा ताकि बच्चे लगातार स्क्रीन से न चिपके रहें
  • Body Image जैसे सेंसिटिव टॉपिक्स पर बार-बार वीडियो की सिफारिश नहीं होगी
  • वीडियो अपलोड या कमेंट करते वक्त Privacy Reminders दिखाई देंगे

अगर किसी यूज़र को लगता है कि उन्हें गलत तरीके से ‘नाबालिग’ माना गया है, तो वो अपना असली उम्र ID कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सेल्फी के ज़रिए प्रूव कर सकता है।

Youtube इस कदम का उद्देश्य, बच्चों को इंटरनेट पर सुरक्षित रखना है, क्योंकि अब दुनिया भर की सरकारें टेक कंपनियों पर दबाव बना रही हैं कि वो बच्चों के लिए इंटरनेट को सेफ बनाएं। हालांकि YouTube ने क्रिएटर्स को आगाह किया है कि इससे उनके टीनएज ऑडियंस में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे एड रेवेन्यू में मामूली फर्क पड़ सकता है। क्योंकि अब टीन यूज़र्स को सिर्फ non-personalised ads ही दिखाई जाएंगी।

लेकिन YouTube का मानना है कि ज्यादातर क्रिएटर्स पर इसका असर बहुत हल्का होगा। और अगर यह सिस्टम सफल रहा, तो इसे और देशों में भी लागू किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.