YouTube ऐसे सुनें सिर्फ Audio में – 90% यूज़र्स को नहीं पता ये बैटरी–डेटा बचाने वाली ट्रिक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Youtube ऐप पर बहुत सारा कंटेंट फ्री में उपलब्ध है। लोग म्युज़िक या गाने वीडियो के साथ देखने और सुनने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार जब हम बिजी हैं और साथ में हमें कुछ सुनना भी हैं, तो Youtube पर हम कोई लेक्चर या गाना या पॉडकास्ट चलाकर साथ में काम करते हियँ या ट्रेवल, लेकिन ऐसे में बैटरी और डाटा काफी खर्च होता है। क्या ऐसे में आपके मन में भी विचार आता है कि YouTube वीडियो को सिर्फ ऑडियो में सुनें, जिससे बैटरी और डेटा दोनों बच सकें तो कितना अच्छा हो। ये आर्टिकल इसी से सम्बंधित है और ये बिल्कुल संभव है, बस आपको कुछ स्मार्ट तरीके अपनाने होंगे।

ये पढ़ें: ये 2 Instagram सेटिंग्स बदलते ही आपकी फीड से निगेटिविटी हो जाएगी दूर

YouTube Video को सिर्फ Audio में कैसे सुनें ?

YouTube audio only

1. YouTube Premium / YouTube Music Premium का Audio-Only मोड

YouTube Premium (या YouTube Music Premium) यूज़र्स बैकग्राउंड प्लेबैक और Audio-only मोड का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपके पास YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन है, Youtube पर कुछ भी चलाइए और उसके बाद पावर बटन से स्क्रीन ऑफ करके, उसे साइड में रख दीजिये, आपको ऑडियो सुनाई देती रहेगी। इसके अलावा आप संगीत में Song मोड चुन सकते हैं और पॉडकास्ट में Audio मोड, जिससे वीडियो डिसेबल हो जाता है और केवल ऑडियो चलता है, जिससे डेटा और बैटरी दोनों की बचत होती है। 

2. ब्राउज़र एक्सटेंशन्स (Extensions) का उपयोग करें

Chrome या Firefox जैसे ब्राउज़र्स पर “YouTube Audio Only” और “Music Mode for YouTube” जैसे ऐड-ऑन्स इंस्टॉल कर सकते हैं। ये एक्सटेंशन्स वीडियो स्ट्रीम को ब्लॉक कर केवल ऑडियो चलाते हैं, जिससे डेटा उपयोग 90% तक कम हो सकता है और बैटरी लाइफ भी बढ़ती है। 

3. थर्ड-पार्टी टूल्स और वेबसाइट्स

कुछ वेबसाइट्स और टूल्स जैसे Y2Audio.com होते हैं, जो सिर्फ YouTube वीडियो का ऑडियो एक्सट्रैक्ट या उन्हें mp3 फॉर्मेट में कन्वर्ट करके, केवल ऑडियो प्लेबैक करने की सुविधा देते हैं। इससे भी काफी डेटा बचता है और बैटरी में भी फायदा होता है। 

साथ ही अगर आप कन्वर्ट करने वाली वेबसाइटों द्वारा कोई गाना ऑडियो में कन्वर्ट कर रहे हैं, तो डाउनलोड करके हमेशा उसे अपनी स्टोरेज में रख सकते हैं, जिसके बाद आप इन्हें कभी भी ऑफलाइन एन्जॉय कर सकते हैं।

ये पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

सावधानी और सुझाव

  • YouTube Premium पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है, लेकिन इसमें सब्सक्रिप्शन होता है।
  • Extensions इस्तेमाल करते समय विश्वसनीय स्रोत से डाउनलोड करना ज़रूरी है, क्योंकि कुछ मैलिशियस भी हो सकते हैं।
  • थर्ड-पार्टी टूल्स केवल वैध कंटेंट पर ही इस्तेमाल करें, और कॉपीराइट नियमों का पालन करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है। क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImageAadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

आज के समय में Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक, सरकारी स्कीम, मोबाइल SIM, यहां तक कि कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सबसे ज़रूरी चीज बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों को खुद नहीं पता होता कि उनके आधार …

Imageबिना इंटरनेट भी Google Maps चलेगा ऐसे, ये Trick 90% यूज़र्स को नहीं पता

Google Maps offline feature – आज के समय में Google Maps हम सभी के हर सफर के लिए बेहद ज़रूरी और भरोसेमंद साथी बन चुका है। चाहे आप शहर में किसी नए पते की तलाश कर रहे हों या पहाड़ों में ड्राइव पे निकले हों, ये ऐप आपको सही रास्ता दिखाने में बहुत मदद करती …

Imageआपका Google Maps आपके बारे में कितना जानता है? ज़्यादातर लोग ये बात चेक ही नहीं करते

Google Maps आज सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है। हम रोज़ कहीं न कहीं जाते हैं, लोकेशन ऑन रखते हैं और बिना सोचे-समझे ऐप का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन बहुत से यूज़र्स को ये अंदाज़ा नहीं होता कि Google Maps उनके बारे में कितनी जानकारी सेव कर रहा है। अगर आपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.