10000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स, जिनमें मिलेंगे धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी ज्यादातर काम की वजह से घर से बाहर रहते हैं, ऐसे में आपको एक ऐसे बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की जरूरत है, जो एक बार चार्ज होने पर लंबे समय तक चले, ताकि आप उसे रात को घर आकर चार्ज कर पाएं, तो आपको 6000mAh बैटरी वाले फोन की आवश्यकता है। इस लेख में हमनें 10000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की जानकारी दी है, जिनमें बड़ी बैटरी के साथ साथ और भी शानदार फीचर्स मिलेंगे।

ये पढ़ें: Samsung की 59,000 रुपए वाली स्मार्टवॉच मिलेगी फ्री में, बस करना होगा ये चैलेंज पूरा

10000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स

Xiaomi Redmi 10 (6GB RAM + 128GB)

इस फोन की कीमत 8,799 रुपए है। इस फोन में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F12

आप चाहें तो Samsung का ये फोन भी ले सकते हैं, जिसमें 6000mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Samsung Exynos 850 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Bluetooth v5.0, WiFi, USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। इस फोन की कीमत 8,399 रुपए है।

Infinix Smart 8 Plus

ये भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जिसमें मात्र 7,799 रूपये की कीमत में आपको 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी मिल जाएगी। फोन में 6.6 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 500 nits की पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Mediatek Helio G36 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है।

फोन में 50 मेगापिक्सल + 0.08 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये एक 4G फोन है, और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.0, WiFi, USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

Tecno Pova Neo

इस फोन की कीमत 9,499 रुपए है, और इस कीमत में आपको इसका 6GB+128GB वेरिएंट मिलेगा। फोन 6.82 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 480 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Helio G25 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। फोन 6000 mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये भी 4G फोन है, जिसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.1, WiFi जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

Motorola Moto G10 Power

आप Motorola का ये फोन भी खरीद सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 8,999 रुपए है। फोन 6.51 inch, IPS TFT LCD डिस्प्ले के साथ आता है, और Qualcomm Snapdragon 460 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

फोन में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा मिल जाता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VoLTE, Bluetooth v5.0, WiFi, और USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageVivo के 6000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत गिरी, अब 10,000 से कम में उपलब्ध

कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला एक स्टाइलिश फोन लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है, क्योंकि फिलहाल Vivo के 6000mAh बैटरी वाले फोन पर शानदार डिस्काउंट चल रहा है, जिसके साथ आप इसे 10,000 रुपए से कम कीमत में खरीद सकते हैं। हम बात कर रहे हैं Vivo T4 lite …

Discuss

Be the first to leave a comment.