Airtel IPTV की हुई घोषणा, इस कीमत पर मिल रही 29 ओटीटी और हाई इंटरनेट की सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

BSNL के बाद अब Airtel ने भी भारत में अपनी IPTV सर्विस को शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस सर्विस को कंपनी देश के 2 हजार शहरों में उपलब्ध करेगी, जिससे Airtel यूजर्स का एंटरटेनमेंट अनुभव और बेहतर किया जा सके। कुछ हफ्तों में ये सर्विस दिल्ली, राजस्थान, असम और अन्य नॉर्थ ईस्ट राज्यों में उपलब्ध हो जाएगी। आगे Airtel IPTV प्लान्स और इसके साथ मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OpenAI ने की नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की घोषणा, बातचीत से बना पाएंगे कुछ चरणों में बेहतर तस्वीरें

Airtel IPTV की हुई घोषणा

Bharti Airtel के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के अनुसार इसके लॉन्च के बाद Airtel यूजर्स को बेहतर कनेक्टेड होम एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अतिरिक्त, IPTV प्लान लेने पर यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री सर्विस भी मिलने वाली है, जिसका लाभ यूजर्स Airtel Thanks ऐप के माध्यम से उठा सकते हैं।

इसके साथ कस्टमर्स 29 स्ट्रीमिंग ऐप्स पर कंटेंट देखने का मजा ले पाएंगे, जिनमें Netflix, Amazon Prime Video, SonyLiv, ZEE5 जैसे कई OTT शामिल हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स को हाई इंटरनेट सर्विस और 600 पॉपुलर चैनल्स का लाभ भी मिलेगा।

Airtel IPTV प्लान्स और बेनिफिट्स

  • 699 रुपए प्लान: इसमें 40 Mbps स्पीड के साथ 26 स्ट्रीमिंग ऐप्स की सुविधा मिलेगी।
  • 899 रुपए प्लान: इसमें 100 Mbps स्पीड के साथ 26 स्ट्रीमिंग ऐप्स की सुविधा मिलेगी।
  • 1,099 रुपए प्लान: इसमें 200 Mbps स्पीड के साथ 28 स्ट्रीमिंग ऐप्स (Apple TV+ और Amazon Prime शामिल) की सुविधा मिलेगी।
  • 1,599 रुपए प्लान: इसमें 300 Mbps स्पीड के साथ 29 स्ट्रीमिंग ऐप्स (Netflix, Apple TV+ और Amazon Prime शामिल) की सुविधा मिलेगी।
  • 3,999 रुपए प्लान: इसमें 1 Gbps स्पीड के साथ 29 स्ट्रीमिंग ऐप्स (Netflix, Apple TV+ और Amazon Prime शामिल) की सुविधा मिलेगी।

इन सभी प्लान्स में आपको 350 से अधिक टीवी चैनल्स की सुविधा भी मिलेगी।

इस प्लान को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऑफिस के माध्यम खरीद सकते हैं। जो मौजदा Airtel ग्राहक हैं, वो Airtel Thanks ऐप के माध्यम से Airtel IPTV प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।

ये पढ़ें: CNAP: टेलीकॉम कंपनियों का नया फीचर बताएगा कॉलर का सही नाम, थर्ड पार्टी ऐप्स की हो जाएगी छुट्टी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोन हर महीने लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन यूज़र्स का एक्साइटमेंट कहीं खो गया है?

कुछ सालों पहले तक, किसी भी स्मार्टफोन लॉन्च लॉन्च को लेकर लोग उत्साहित रहते थे। नया फोन आने वाला है, कुछ अलग देखने को मिलेगा, कोई ऐसा फीचर होगा जो लोगों को अपग्रेड करने पर मजबूर कर देगा। लेकिन आज हालात थोड़े बदल चुके हैं। कैलेंडर देखें तो लगता है जैसे हर महीने लगभग सभी …

Imageअब पटना और चंडीगढ़ में भी VI 5G सर्विस शुरू, आज से ही इस कीमत पर मिलेगा लाभ

यदि आप VI की सर्विस इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि कंपनी भारत में तेजी से अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है, पहले ये सुविधा सिर्फ Airtel और Jio द्वारा ही दी जा रही रही थी लेकिन बाद में VI ने भी अपने यूजर्स के लिए …

Imageपहली बार Black Friday Sale में iPhone 16 की कीमत 40k से नीचे

अगर आप लंबे समय से iPhone लेने का मन बना रहे थे, लेकिन कीमत देखकर रुक जाते थे, तो इस बार अपना फोन अपग्रेड करने का सबसे अच्छा मौका है। Black Friday Sale आते ही iPhone 16 की कीमत पर जो गिरावट देखने को मिल रही है, वो सच में साल की सबसे बड़ी प्राइस …

ImageMotorola की फ्लैगशिप वापसी? Signature की लीक कीमत ने सबको चौंकाया

काफी समय से Motorola मिड-रेंज फोन्स तक ही सीमित दिख रहा था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी दो साल बाद फिर से फ्लैगशिप गेम में वापसी करने जा रही है और इस बार दांव बड़ा है। Motorola का नया फोन Motorola Signature जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे कंपनी …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.