अब पटना और चंडीगढ़ में भी VI 5G सर्विस शुरू, आज से ही इस कीमत पर मिलेगा लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप VI की सर्विस इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि कंपनी भारत में तेजी से अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है, पहले ये सुविधा सिर्फ Airtel और Jio द्वारा ही दी जा रही रही थी लेकिन बाद में VI ने भी अपने यूजर्स के लिए 5G सेवा को शुरु कर दिया है। हाल ही में दो नए शहरों में VI 5G सर्विस शुरू की गई है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13s जल्द मचाएगा भारत में धूम इस चिपसेट के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

पटना और चंडीगढ़ में शुरू VI 5G सर्विस

पहले कंपनी द्वारा अपनी 5G सुविधा को सिर्फ मुंबई सर्कल में शुरू किया गया था, लेकिन अब कंपनी इसका तेजी से विस्तार कर रही है, और इसी के साथ पटना और चंडीगढ़ में 28 अप्रैल 2025 से VI 5G सर्विस शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी 5G सर्विस को अगले महीने 5 और नए शहरों में लॉन्च कर सकती है, जिसमें दिल्ली और बैंगलोर का नाम भी शामिल है।

कंपनी ने इसके लिए Samsung के साथ हाथ मिलाया है, ताकि vRan तकनीक को इंप्लीमेंट करके बेहतर नेटवर्क फ्लैक्सिबिलिटी और परफॉरमेंस दी जा सके। इसके अतिरिक्त, कंपनी AI आधारित सेल्फ ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क (SON) पर भी काम कर रही है, ये एक ऐसा सिस्टम होगा, जो कंपनी के 5G नेटवर्क को ऑप्टिमाइज़ करेगा।

VI 5G प्लान्स

जो यूजर्स इन शहरों में रहते हैं, वो आज से ही कम्पनी के 5G नेटवर्क की स्पीड का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें VI 5G प्लान्स के लिए रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड यूजर्स के लिए VI का सबसे सस्ता 5G प्लान 299 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड 5G के साथ 1GB 4G डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, और 100 SMS प्रतिदिन जैसी सुविधाएं मिलती हैं, ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

वहीं यदि आप पोस्टपेड कनेक्शन का उपयोग करते हैं, तो इसके लिए आपको Vi Max 451 प्लान लेना होगा, जिसमें 451 रूपये की कीमत पर आपको 50GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा मिलती है।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 तगड़ी परफॉरमेंस के साथ जल्द हो रहा लॉन्च, इन फोन्स के साथ iPhone 17 सीरीज को देगा टक्कर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Imageगर्मी आने से पहले ही अलर्ट, इन कारणों से AC खरीदना इस बार पड़ सकता है महंगा

गर्मी अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन AC बाज़ार में हलचल तेज़ हो गई है। आमतौर पर मार्च आते-आते मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है। एक तरफ कई शहरों में बेमौसम बारिश की वजह से शुरुआती डिमांड कमज़ोर है, वहीं दूसरी तरफ कंपनियों की लागत तेज़ी से …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.