भारत में कार कीमतों में वृद्धि, 1 अप्रैल से पहले है खरीदने का आखिरी मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप एक अपने लिए एक नई कार लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास कार को बुक करवाने के लिए काफी कम समय बचा है, क्योंकि 1 अप्रैल 2025 से कार कीमतों में वृद्धि होने वाली है, जिससे आपको उसी कार के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ेंगे, जिसे अभी आप कम पैसों में खरीद सकते हैं। आगे भारत में कार कीमतों में वृद्धि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple WWDC 2025: इस तारीख से हो रहा शुरू, Apple Intelligence अपडेट के साथ इन चीजों का होगा ऐलान

भारत में कार कीमतों में वृद्धि

Maruti

कार कीमतों में वृद्धि की घोषणा सबसे पहले Maruti द्वारा ही की गई है। कंपनी अपनी सभी कार की कीमत में 4% की वृद्धि करने वाली है। ये प्राइस हाइक 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

Mahindra

Mahindra ने भी अपनी कार की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय ले लिया है। कंपनी अपनी कुछ कारों की कीमत में 3% की वृद्धि कर रही है, जिसमें XUV 700, Thar, Scorpio और Bolero शामिल हैं।

Hyundai

Hyundai भी अपनी सभी कारों की कीमत पर 3% की वृद्धि कर रही है, जिसमें नई Creta इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, इस लिस्ट में Creta, Exter, Grand i10 Nios और Ioniq 5 भी शामिल है।

Kia

Kia इस साल दूसरी बार अपनी कार की कीमतों में वृद्धि कर रही है। फिलहाल कंपनी के 7 मॉडल भारत में उपलब्ध है, जिनकी कीमत पर कंपनी 3% तक की वृद्धि करने वाली है। इसमें Sonet, Seltos और EV6 भी शामिल हैं।

Renault

ये कंपनी अपनी कार की कीमतों में सबसे कम वृद्धि कर रही है। 1 अप्रैल के बाद Renault की कारों की कीमतों में 2% की वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके पोर्टफोलियो में Kwid, Kiger और Triber आती है।

Tata Motors

Tata भी इस साल ये दूसरी बार अपनी कार की कीमतों में वृद्धि कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने सही आंकड़ा नहीं बताया है, और उनके अनुसार ये मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करता है। कंपनी अपनी सभी कारों पर 3% तक की वृद्धि कर सकती है, जिसमें Tiago, Altroz, Nexon, और Curvv EV जैसी सभी कारें शामिल हैं।

BMW

अन्य कार कंपनी की तरह BMW भी 1 अप्रैल से अपनी लगभग सभी कारों की कीमत में 3% तक की वृद्धि करने वाली है। फिलहाल भारत में इसके X3, X7, X1(LWB), Mini Cooper S, और M5 मॉडल्स उपलब्ध है।

ये पढ़ें: Google Pixel 8 Pro पर मिल रहा 27,000 का डिस्काउंट, ये ट्रिक लगा के खरीद पाएंगे 54,000 से कम कीमत पर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Imageगर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 शानदार 1 टन 5-Star AC, कम बिजली में मिलेगा जबरदस्त कूलिंग

गर्मियों की चुभन अभी से दोपहर में महसूस होने लगी है। भारत में हर साल अप्रैल आते-आते कई शहरों में हाल ऐसा हो जाता है कि बिना AC के कमरे में बैठना मुश्किल लगने लगता है। अगर आप भी छोटे कमरे के लिए नया एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो 1 टन 5-स्टार इन्वर्टर …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products