Android में ये 3 काम इतने आसान हैं कि iPhone यूज़र्स झुंझला जाते हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी ऐसा हुआ है कि किसी ने WhatsApp पर फ़ाइल भेजी और आप उसे फोन में जैसे चाहें वैसे सेव या शेयर ही नहीं कर पाए? या फिर आपने सोचा हो कि “मैं Chrome नहीं, कोई और ब्राउज़र इस्तेमाल करना चाहता हूँ” लेकिन सेटिंग्स में जाकर भी बात आधी-अधूरी सी लगी?

यहीं से Android और iPhone के बीच का फर्क सामने आता है। स्पेसिफिकेशन की लड़ाई से अलग, कुछ छोटे लेकिन रोज़ के काम ऐसे हैं जहाँ Android आज भी ज़्यादा आसान और खुला हुआ लगता है।

फाइल डाउनलोड और मैनेजमेंट – Android में सीधा, iPhone में घुमावदार

Android में कोई फोटो, PDF या वीडियो डाउनलोड करने के बाद आप उसे सीधे Files ऐप या किसी भी फ़ोल्डर में देख सकते हैं।

  • नाम बदलना आसान
  • किसी और ऐप में शेयर करना आसान
  • कंप्यूटर में ट्रांसफर करना आसान

iPhone में वही काम अक्सर Files ऐप → सही लोकेशन ढूँढना → Share sheet → सीमित ऑप्शन जैसे कई स्टेप्स माँगता है।

यह कोई “बग” नहीं है, बल्कि Apple का डिज़ाइन का फैसला है। लेकिन जो यूज़र फोन को सिर्फ सोशल मीडिया नहीं, काम के लिए भी इस्तेमाल करता है, उसे Android ज़्यादा आसान लगता है।

Android में ये 3 काम इतने आसान हैं कि iPhone यूज़र्स झुंझला जाते हैं

Default apps बदलना – Android में कंट्रोल, iPhone में सीमाएँ

Android पर आप तय कर सकते हैं कि:

  • लिंक किस ब्राउज़र में खुले
  • मैप लिंक Google Maps में जाए या किसी और में
  • फ़ाइल किस ऐप से खुले

सब कुछ एक बार सेट करो और भूल जाओ।

iPhone में Apple ने हाल के सालों में डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र और mail app बदलने की इजाज़त दी है, लेकिन अनुभव अब भी उतना स्मूद नहीं है। कई बार लिंक फिर भी Safari में खुल जाते हैं, या किसी third-party ऐप को पूरी तरह डिफ़ॉल्ट बनाना संभव नहीं होता।

यानी विकल्प है, लेकिन आज़ादी पूरी नहीं।

ये पढ़ें: ये 1 सेटिंग OFF करते ही फोन की बैटरी दोगुनी चलने लगती है

App permissions और background control – Android ज़्यादा पारदर्शी है

Android आपको साफ-साफ दिखाता है कि कौन-सा ऐप बैकग्राउंड में बैटरी खा रहा है, कौन-सा ऐप लोकेशन , कैमरा या माइक बार-बार इस्तेमाल कर रहा है और आप उसे पूरी तरह रोक भी सकते हैं

iPhone में privacy indicators ज़रूर हैं, लेकिन बैकग्राउंड कंट्रोल ज़्यादातर iOS खुद तय करता है, यूज़र नहीं।

Apple का तरीका है कि “हम बेहतर जानते हैं”, Android का तरीका है कि “आप चुनें करें”। यहीं पर पप्रेफरेंस का फर्क पैदा होता है।

क्या इसका मतलब Android बेहतर है?

नहीं। iPhone आज भी कैमरा कंसिस्टेंसी, लम्बे समय के लिए पबेहत्तर परफॉरमेंस और एक स्थिर ईको-सिस्टम ऑफर करते हैं।

लेकिन अगर आप फाइलों के साथ काम करते हैं, फोन को पर्सनल कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करते हैं और फोन की हर चीज़ पर थोड़ा ज़्यादा नियंत्रण चाहते हैं, तो Android आज भी कम झंझट वाला लगता है।

निष्कर्ष

Android और iPhone दोनों अच्छे, लेकिन अलग प्लेटफॉर्म हैं। Android आज भी उस यूज़र के लिए बना लगता है, जो फोन से सवाल पूछता है कि “मैं इससे और क्या कर सकता हूँ?”। वहीँ iPhone उस यूज़र के लिए है “जो बिना छेड़छाड़ सब कुछ स्मूद और लम्बे समय के लिए चाहता है।”

यही फर्क है, और यही वजह है कि कुछ काम Android में आज भी आसान लगते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.