अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि foldable iPhone कब आ सकता है, इसका डिज़ाइन कैसा होगा और इसमें क्या नया देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Apple का पहला foldable iPhone इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार, यह iPhone लाइनअप का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। यानी Apple सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि iPhone के पूरे फॉर्म फैक्टर को बदलने की तैयारी में है।
ये पढ़ें: कम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल
डिज़ाइन और डिस्प्ले – iPhone अब फोल्ड होगा

Apple का फोल्डेबल आईफोन बाकी कंपनियों के फोन जैसा ज़रूर दिख सकता है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका इनर डिस्प्ले करीब 7.6 से 7.8 इंच का हो सकता है, जो लगभग iPad mini जैसा एक्सपीरियंस देगा। वहीं, बाहरी स्क्रीन करीब 5.5 इंच की हो सकती है, जिससे फोन बंद होने पर भी कॉम्पैक्ट रहेगा।
वीडियो देखने और मल्टीमीडिया के लिए यह डिज़ाइन काफी बेहतर माना जा रहा है। साथ ही Apple क्रीज़ (fold वाली लाइन) को कम करने के लिए नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया गया है, ताकि फोन ज़्यादा बार फोल्ड-ओपन करने पर भी टिकाऊ बना रहे।
ये पढ़ें: Redmi Note 15 Pro+ Review: फीचर्स तो भरपूर, लेकिन ये कमियां भी
फीचर्स, कैमरा और Apple का नया एक्सपेरिमेंट
इस डिवाइस में iPadOS की जगह iOS ही मिलेगा, लेकिन ऐप्स का लेआउट बदला हुआ होगा। यूज़र्स एक साथ दो ऐप्स साइड-बाय-साइड चला सकेंगे, हालांकि iPad जैसी फुल मल्टी-विंडो सपोर्ट शायद न मिले।
कैमरा की बात करें तो, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप (48MP + 48MP) मिल सकता है। फ्रंट में पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है, जबकि डायनामिक-आइलैंड बना रह सकता है। दिलचस्प बात यह है कि Apple Face ID की जगह Touch ID को साइड बटन में ला सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A20 चिपसेट और 12GB RAM मिलने की उम्मीद है, जो इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप बनाएगा।
Apple भले ही फोल्डेबल रेस में थोड़ा लेट हो, लेकिन कंपनी का फोकस हमेशा रिफाइंड एक्सपीरियंस पर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह foldable iPhone सच में गेम-चेंजर साबित होता है या नहीं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































