Apple ने लांच किया अपना किफायती iPhone SE स्मार्टफोन: A13 बायोनिक चिपसेट और HD Retina डिस्प्ले के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले पूरे साल इस स्मार्टफोन से जुडी लीक्स सामने आने के बाद आज आखिरकार Apple ने अपने किफायती iPhone SE 2 को लांच कर दिया है। फोन में आपको छोटी स्क्रीन के अलावा लेटेस्ट A13 बायोनिक चिपसेट और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। iPhone SE 2 को लेकर एप्पल का कहना है कि सिंगल कैमरे वाला यह सबसे दमदार आईफोन है।

iPhone SE 2 के फीचर

एप्पल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7-इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ HDR 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें Touch ID दी गई है। iPhone SE 2 में आपको लेटेस्ट A13 बायोनिक प्रोसेसर है। फोन को अभी 64GB, 128GB और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम होगा।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12-मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। इस कैमरा सेंसर से आप 4K वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है।  फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है। आईफोन एसई 2 की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

दावा है कि iPhone SE 2 की बैटरी 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, हालांकि इसके लिए अलग से 18 वॉट का चार्जर खरीदना होगा जिसे भी कंपनी ने पेश किया है।

iPhone SE 2 की कीमत और उपलब्धता

iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन के बिक्री की तारीख के बारे में जानकारी फिलहाल नहीं है।

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageApple Event 2019: iPhone 11, 11 Pro और 11 Pro Max के साथ Apple Watch 5, iPad (7th Gen) भी हुए लांच

एप्पल स्पेशल इवेंट 2019 कल रात (भारतीय समयानुसार) Tim Cook ने लगभग 10:30 शुरू किया। यह इवेंट Steve Jobs Theater कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया। इस इवेंट के खास आकर्षण थी iPhone 11- सीरीज, जिसमे आपको लेटेस्ट A13 Bionic चिपसेट देखने को मिली। इसके अलावा यहाँ एप्पल वाच 5, और 7th जेन iPad भी पेश …

ImageApple वर्चुअल इवेंट 2020: इवेंट में लांच हुए Apple Watch Series 6, Watch SE, iPad 8 और iPhone Air 4 हुए लांच

Apple ने आज अपने Apple Park में आयोजित वर्चुअल इवेंट के जरिये कुछ नए प्रोडक्ट और सर्विसेज को लांच किया है। कंपनी के सीईओ Tim Cook ने ‘Time Files” इवेंट की शुरुआत की और इसके बाद सबसे पहले Apple Watch Series 6 से पर्दा उठाया है। वाच के बाद Watch SE, iPad 8, iPad Air 4 के …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.