ये iPhones और Apple प्रोडक्ट्स होंगे हमेशा के लिए बंद, नयी iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च के समय हो सकता है बड़ा ऐलान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple September Event 2025 का ऐलान हो चुका है। कंपनी का स्पेशल इवेंट ‘Awe Dropping’ 9 सितंबर को होगा। इस बार इवेंट खास इसलिए भी है क्योंकि Apple सिर्फ नए iPhones ही नहीं ला रहा, बल्कि इनके डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव करने वाला है और अपनी प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया फोन जोड़कर Plus वैरिएंट को हटाने भी वाला है। साथ ही कुछ प्रचलित iPhones व अन्य प्रोडक्ट्स भी शायद इस लॉन्च के बाद बंद हो जाएँ। इनकी घोषणा भी कंपनी इस इवेंट में कर सकती है।

ये पढ़ें: 2025 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2025

ये 7 Apple प्रोडक्ट्स होंगे बंद

  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max
  • Apple Watch Series 10
  • Apple Watch Ultra 2
  • AirPods Pro (2nd Gen)

जैसा कि ट्रेंड रहा है, नए मॉडलों के आने के बाद कंपनी पुराने iPhones और गैजेट्स को डिस्कंटीन्यू करती है। इस बार भी यही पैटर्न दोहराया जाएगा। लेकिन इस बार कुछ पॉपुलर iPhones भी इसमें शामिल हैं।

ये पढ़ें: क्या ये होगा सबसे स्लिम और अनोखा फोल्डेबल फोन? Apple iPhone Fold 2026 के फीचर्स पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

iPhone 17 सीरीज़ में क्या नया?

  • नया Air मॉडल: Apple September Event 2025 में पहली बार Apple अपनी iPhone लाइनअप से एक मॉडल हटाकर iPhone 17 Air पेश करेगा। इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है।
  • कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन: इस बार रियर कैमरा सेटअप का डिज़ाइन पूरी तरह नया होगा, जो iPhone 17 सीरीज़ को एक अलग लुक देगा।
  • 120Hz डिस्प्ले बेस मॉडल में: अब तक Pro मॉडल्स तक सीमित 120Hz refresh rate इस बार बेस मॉडल, iPhone 17 में भी मिलेगा।
  • कीमतों पर असर: अमेरिका और चीन के बीच tariff विवाद (Trump Tariff Issue) की वजह से इस साल नए iPhones की कीमतें बढ़ सकती हैं। यानि भारतीय मार्केट समेत कई जगह यूजर्स को जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
Apple September Event 2025

Watch और AirPods पर अपडेट

Apple September Event 2025 में Apple Watch Ultra 3 और Watch Series 11 के लॉन्च की उम्मीद है, जबकि पुराने Ultra 2 और Series 10 को बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह, AirPods Pro (3rd Gen) की एंट्री के साथ दूसरे जेनरेशन को डिस्कंटीन्यू किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, iPhone 17 launch date न सिर्फ नए मॉडल्स की एंट्री का संकेत है बल्कि कई पुराने प्रोडक्ट्स के अंत की कहानी भी लिखेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.