Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफ़ा! iPhone 17 से MacBook तक सस्ते

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Valentine’s Day बस कुछ ही दिन दूर है और इसी मौके पर Apple ने भारत में चुपचाप Apple Valentine’s Day Offers शुरू कर दिए हैं। ये ऑफर्स Apple की आधिकारिक इंडिया वेबसाइट पर लाइव हैं और इनमें iPhone 17 series, MacBook Air, MacBook Pro, iPads, AirPods और Apple Watch जैसे कई प्रॉडक्ट शामिल हैं।

हालांकि, Apple की पुरानी आदत के अनुसार, यहां सीधी कीमत में कटौती नहीं की गई है। इसके बजाय कंपनी ने एक बार फिर बैंक ऑफर और कैशबैक डील्स पर भरोसा किया है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Apple Valentine’s Day Offers में MacBook Air और MacBook Pro पर सबसे बड़ा फायदा

Apple की वेबसाइट पर सबसे आकर्षक ऑफर MacBook लाइनअप पर देखने को मिल रहा है।

MacBook Air M4

  • लॉन्च कीमत: ₹99,900
  • इंस्टेंट कैशबैक: ₹10,000
  • Effective price: ₹89,900

Apple के अनुसार ये कैशबैक चेकआउट पर ही अप्लाई हो जाता है, यानि डिस्काउंट के बाद आप फाइनल प्राइस तुरंत दिख जाती है। यह ऑफर ICICI, Axis और American Express cards पर उपलब्ध है।

MacBook Pro M4

  • 14-इंच MacBook Pro (M4):
    ₹1,69,900 → ₹1,59,900
  • 16-इंच MacBook Pro (M4 Pro):
    ₹2,49,900 → ₹2,39,900

लेकिन वेबसाइट पर न जाकर बाहर और सस्ता भी मिल सकता है

अगर आपका लक्ष्य सबसे कम कीमत है, तो Apple Valentine’s Day Offers को छोड़, कुछ रिटेलर हैं, जहां ये डिवाइस आपको और सस्ते भी मिल सकते हैं।

Vijay Sales जैसे रिटेलर्स पर:

  • MacBook Air M4 (16GB + 256GB) पहले से ही ₹89,990 में लिस्टेड है
  • ICICI/Axis card से अतिरिक्त ₹5,000 का डिस्काउंट
  • अंत में कीमत करीब ₹84,990 रह जाती है।

यह Apple के ऑफिशियल ऑफर से साफ तौर पर बेहतर डील है। हालांकि, MacBook Pro पर फिलहाल ऐसा कोई अतिरिक्त डिस्काउंट नहीं है।

ये पढ़ें: iPhone 18 में कैमरा बदल सकता है, कीमत को लेकर भी नई तस्वीर सामने आई

iPhone 17 सीरीज़ भी हुई सस्ती

Apple Valentine’s Day Offers में नयी iPhone सीरीज़ भी शामिल हैं। iPhone 17 बेस मॉडल की कीमत ₹82,900 है, जिस पर कैशबैक ₹5,000 मिलेगा। इसके बाद इसका effective price ₹77,900 रुपए रह जायेगा।

इसके अलावा:

  • iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर ₹4,000 का कैशबैक है

ध्यान देने वाली बात ये है कि कुछ ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर बैंक + एक्सचेंज ऑफर मिलाकर इससे बेहतर डील भी मिल सकती है, इसलिए खरीदने से पहले कीमतों की तुलना ज़रूरी है।

Apple Watch, AirPods और iPads पर भी ऑफर

Apple ने Valentine’s Day को सिर्फ iPhones और Macs तक सीमित नहीं रखा।

Wearables & Audio

  • Apple Watch Series 11: ₹4,000 कैशबैक
  • Apple Watch SE 3: ₹2,000 कैशबैक
  • AirPods Pro (3rd Gen) और AirPods 4: ₹1,000 कैशबैक

iPads

  • iPad Air (11-इंच और 13 इंच): ₹4,000 कैशबैक
  • Standard iPad और iPad mini: ₹3,000 तक की छूट

तो क्या ये सही समय है Apple खरीदने का?

अगर आप आधिकारिक Apple स्टोर से खरीदना चाहते हैं और बैंक कैशबैक भी आपके पास है, तो ये Valentine’s ऑफर सुरक्षित और बिना झंझट वाला है।

लेकिन अगर आप:

  • अधिकतम डिस्काउंट चाहते हैं
  • और थोड़ा कीमतों की तुलना कर सकते हैं

तो ऑफलाइन रिटेलरों और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अभी भी बेहतर डील दे सकते हैं।

Apple का Valentine’s Day sale बहुत आकर्षक नहीं है, लेकिन कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर सही कार्ड के साथ अच्छा फायदा दिला सकता है। बस खरीदने से पहले एक बार कीमतों को अन्य वेबसाइटों या ऑफलाइन रिटेलरों की कीमतों से ज़रूर तुलना करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImageiPhone 13 Amazon Price Drop: त्योहारों से पहले Amazon का तोहफ़ा – iPhone 13 की कीमत देखकर यकीन नहीं होगा

iPhone 13 Amazon Price Drop – त्योहारों से पहले Amazon ने iPhone खरीदने वालों के लिए ऐसा मौका दिया है जो बार-बार नहीं आता। अगर आप अब तक सिर्फ कीमत देखकर Apple iPhone 13 से दूरी बनाए हुए थे, तो अब वक्त है उस ख्वाहिश को पूरा करने का। इस बार iPhone 15 की डील …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.