Asus ROG Phone 2 स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ 23 जुलाई को होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ROG Phone 2 के बार में काफी दिनों से ख़बरे आ रही थी की ये डिवाइस जल्दी ही मार्किट में देखने को मिल सकती है। ROG Phone पिछले साल लांच किये गये ROG Phone, जो की एक शानदार गेमिंग फोन था, का अपग्रेड वर्जन होगा। आज सामने आई खबर के अनुसार ये डिवाइस चीन में 23 जुलाई को लांच किया जायेगा। इस डिवाइस में आपको हाई-एंड फीचर के साथ लेटेस्ट चिपसेट और बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़िए: Black shark 2 रिव्यु (समीक्षा): बेस्ट गेमिंग फोन अंडर 40,000?

Asus ROG Phone 2 launch date revealed

Asus ROG Phone 2 के फीचर (आपेक्षित)

अभी के लिए डिवाइस के सारे फीचर तो सामने नहीं आये है लेकिन ROG Phone का अपग्रेड होने के नाते यहाँ पर आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट 12GB तक के रैम और 512GB स्टोरेज वरिएन्त के विकल्प के साथ दी जा सकती है। गेमिंग फोन होने की वजह से यहाँ पर डेडिकेटेड कुलिंग सिस्टम भी जरुर मिलेगा ताकि डिवाइस के तापमान को कम रखा जा सके।

ASUS ROG Phone 2

कुछ लीक्स हुए जानकारी के  अनुसार ROG Phone 2 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। ज्यादा रिफ्रेश रेट का मतलब है डिस्प्ले पर बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस जो सामान्य तौर पर अभी तक का बेस्ट एक्सपीरिएंस भी कहा जा सकता है।

इस गेमिंग सेगमेंट में अभी के लिए इंडिया में Black shark 2 और Red Magic 3 ही उपलब्ध है तो अगर ROG Phone 2 इंडिया में आता है तो यह इस दोनों को काफी कड़ी टक्कर दे सकता है जिसके लिए कीमत काफी अहम् साबित होती है। अगर कीमत को देखे तो ROG Phone 2 को 4,399 युआन यानि की लगभग 40,000 रुपए के आस-पास कीमत कीमत पर लांच किया जा सकता है।

Related Articles

ImageGalaxy Z TriFold अमेरिका में लॉन्च, कीमत जानकर ज़्यादातर लोग यकीन नहीं कर पाएंगे

Samsung का नया Galaxy Z TriFold पहली नज़र में जितना futuristic लगता है, उतना ही इसकी कीमत लोगों को चौंका देती है। ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ यह फोन 2026 में स्मार्टफोन किस दिशा में जा रहे हैं, उसका संकेत देता है। लेकिन इस इनोवेशन के साथ एक बड़ा सवाल भी …

ImageAsus ROG Phone 3 होगा 22 जुलाई को लांच, जाने फोन में क्या होगा ख़ास

Asus ROG Phones 3 इस साल के सबसे ख़ास और लोकप्रिय स्मार्टफोनों में से एक साबित होने वाला है। आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह डिवाइस 22 जुलाई को ऑनलाइन लांच इवेंट के जरिये पेश की जाएगी। Asus ने अपने ऑनलाइन …

ImageAsus ROG Phones 3 होगा 22 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर आया सामने

पिछले काफी महीनों से Asus मोबाइल सेगमेंट में काफी शांत था लेकिन आज कंपनी ने अपने ROG Phone 3 की लांच डेट खुलासे के साथ मार्किट में नयी चर्चा शुरू कर दी है। Asus का तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन 22 जुलाई को एक वर्चुअल इवेंट के जरिये लांच होने वाला है। कंपनी अपने आधिकारिक YouTube चैनल और …

ImageAsus ROG Phone 2 हुआ 120HZ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ इंडिया में लांच: जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Phone 2 ताइवान कंपनी Asus के गेमिंग सब-ब्रांड ROG या Republic of Gamers की लेटेस्ट डिवाइस है जिसको आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। लैपटॉप गेमिंग के बाद कंपनी ने पिछले साल अपना गेमिंग स्मार्टफोन लांच किया था जिसके अपग्रेड वरिएन्त ROG Phone 2 में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.