नए UPI नियम 2025 1 अप्रैल से लागू, ये नहीं किया तो UPI का उपयोग नहीं कर पाएंगे यूजर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में UPI का उपयोग लगभग हम सभी करते हैं, ऐसे में हम सभी को नए UPI Rules की जानकारी होना आवश्यक है। दरअसल, नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत 1 अप्रैल से होने वाली है, जिसमें NPCI द्वारा कुछ नए UPI नियम को लागू किया जाने वाला है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: BHIM 3.0 लॉन्च: अब दोस्तों संग बिल बाँटना हो या परिवार के सभी सदस्यों का खर्चा और बजट एक ही जगह मैनेज करना, ये नए फीचर करेंगे सारा काम

नए UPI नियम 2025

रिपोर्ट्स के अनुसार NPCI ने घोषणा की है, कि 1 अप्रैल 2025 से नए UPI नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनका पालन UPI यूजर्स और बैंक दोनों को ही करना है। ये नियम कुछ इस प्रकार हैं:

ये नंबर हो जाएंगे बंद

1 अप्रैल के बाद NPCI द्वारा बैंकों को निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुसार उन सभी नंबर्स को UPI से हटा दिया जाएगा, जो बन्द हो चुके हैं, या कंपनी द्वारा किसी और को जारी के दिए गए हैं।

बैंकों और UPI सर्विस प्रोवाइडर्स को करना होगा सिस्टम अपडेट

बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी NPCI द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अनुसार उन्हें अपने सिस्टम को समय समय पर अपडेट करना होगा, ताकि सिस्टम फेल्यर से होने वाले स्कैम को रोका जा सकें। इसके अतिरिक्त हर सप्ताह इन्हें मोबाइल नंबरों की अपडेटेड लिस्ट तैयार करना होगी।

यूजर्स के लिए भी निर्देश जारी

नए UPI rules के अनुसार लिस्ट तैयार करने के लिए यूजर्स के पास उनके UPI ऐप पर सहमति के लिए नोटिफिकेशन भेजा जायेगा। यूजर्स इसे स्वीकार करेंगे, तो ही उनका नंबर अपडेट होगा, अन्यथा उस नंबर को UPI से हटा दिया जाएगा।

UPI सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए ये नियम लागू

नए फाइनेंशियल ईयर 2025 के बाद सभी UPI सर्विस प्रोवाइडर्स को हर महीने मोबाइल नंबरों से जुड़ी यूपीआई आईडी की संख्या, एक्टिव यूजर्स की संख्या, यूपीआई बेस्ड ट्रांजैक्शन की संख्या से संबंधित जानकारी के बारे में NPCI को रिपोर्ट पेश करना होगी।

इन सब के अतिरिक्त, UPI इकोसिस्टम में कई बदलाव किए जाएंगे, जिससे इस सुविधा को ग्राहकों के लिए और भी बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके।

ये पढ़ें: Airtel IPTV की हुई घोषणा, इस कीमत पर मिल रही 29 ओटीटी और हाई इंटरनेट की सुविधा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, …

ImageUPI का उपयोग करते हैं, तो जान लें नए UPI नियम, 1 अगस्त से इन चीजों पर लगेगी लिमिट

यदि आप भी बार बार UPI ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके काम की होने वाली है, क्योंकि इन ऐप्स को लेकर NPCI द्वारा कुछ बदलाव करने वाली है। ये बदलाव 1 अगस्त से हो सकते हैं, जिसमें कुछ चीजों पर लिमिट लगाई जा सकती है। आगे इन नए UPI नियम के …

ImageNew Tatkal Ticket Rules 2025: 1 जुलाई से पहले कर लें ये काम, होंगे ये दो खास बदलाव

यदि आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि तत्काल टिकट को लेकर रेलवे द्वारा नए तत्काल टिकट नियम (New Tatkal Ticket Rules) लागू किए जा रहे हैं।इन नियमों को 1 जुलाई, 2025 से लागू किया जाएगा। …

Image1 अप्रैल से टोल पर कैश बंद! FASTag या UPI नहीं तो सफर अटक सकता है

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अब भी टोल प्लाज़ा पर कैश निकालकर भुगतान करने की आदत है, तो 1 अप्रैल के बाद यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर के टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। …

Imageसड़कों पर Toll भरने के बदले नियम: ये गलती नहीं सुधारी, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा, लेकिन इस तरीके से बच सकते हैं आप

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अभी तक FASTag नहीं लगवाया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। सरकार ने टोल कलेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर 2025 से लागू होगा। अब बिना FASTag वाले वाहनों से टोल वसूली का तरीका बदल गया है। ये नया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products